शिक्षक संघ का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम
श्रीगंगानगर. राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम स्काउट गाइड हाल में संगठन मंत्री प्रेम कुमार चांदोरा की अध्यक्षता में हुआ।इसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला मंत्री हंसराज सहारण ने सभी के तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा व मिठाई वितरित की।
संघर्ष समिति के संयोजक संजीव बेदी ने आपसी प्रेम, सद्भाव सहयोग से आगे बढऩे को प्रेरित किया। संभाग अध्यक्ष इंद्राज जाखड़ ने शिक्षक के हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। सहारण ने संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन में संगठित होकर कार्य करने पर बल दिया। समारोह में संगठन के मनोज कुमार सेन, चंद्र भान शर्मा,सोनू शर्मा, रवि सुंदर,इंद्रपाल अरोड़ा, अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें