Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 14 अप्रैल 2024

बेसिक शिक्षा: परिषदीय छात्र कंप्यूटर शिक्षा में बनेंगे होशियार, विकसित की जा रही कंप्यूटर लैब


 

बेसिक शिक्षा: परिषदीय छात्र कंप्यूटर शिक्षा में बनेंगे होशियार, विकसित की जा रही कंप्यूटर लैब

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की प्रारंभिक पढ़ाई में कंप्यूटर शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ कंप्यूटर के बारे में पढ़ाया जा रहा है। इसके लिए बीआरसी केंद्रों पर कंप्यूटर लैब विकसित की जा रही है। यहां आसपास के स्कूलों के बच्चों का शेड्यूल बनाकर रोजाना बुलाया जाएगा।जनपद में 2119 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूल संचालित है। इन स्कूलों छात्र-छात्राएं दो लाख 56 हजार अध्ययनरत हैं। ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत जहां स्कूलों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं पूर्ण कराई जा रही है। वहीं निपुण आदि योजनाओं के तहत छात्रों को शिक्षा में होशियार बनाया जा रहा है। वैसे काफी स्कूलों में कंप्यूटर सिस्टम स्थापित किए गए हैं। अभी काफी स्कूल ऐसे हैं, जहां कंप्यूटर लैब आदि नहीं है। ऐसे स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बीआरसी केंद्रों पर बुलाकर प्रशिक्षित शिक्षक कंप्यूटर की पढ़ाई पढ़ाएंगे। जिला समन्वयक विवेक बंसल ने बताया कि स्कूलों में स्मार्ट कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी। स्कूलों में इन्वर्टर बैटरी, इंटरनेट की सुविधा, सात- सात कंप्यूटर सिस्टम आदि कार्य किए जाएंगे। 

 

बीआरसी पर विकसित की जा रही कंप्यूटर लैब

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि आज तकनीकी ज्ञान यानी कंप्यूटर शिक्षा बहुत जरूरी है। परिषदीय स्कूलों के छात्र कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करेंगे। इसके लिए स्कूलों के अलावा ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर एक कमरे में कंप्यूटर लैब विकसित की जा रही है। इनमें कंप्यूटर सिस्टम के साथ इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरे आदि की सुविधाएं पूर्ण रहेंगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीमियम कंटेंट ♛

View More →
प्रीमियम खबरें लोड हो रही हैं...