Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 14 अप्रैल 2024

UP Teacher News: शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी में न लगाएं : ओम प्रकाश


 

UP Teacher News: शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी में न लगाएं : ओम प्रकाश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में न लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षक कहीं न कहीं राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होते हैं और कुछ तो चुनाव भी लड़ते हैं। ऐसे में इनके चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने से चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा होगा।


त्रिपाठी ने यह भी कहा है कि शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी में लगाने से शैक्षिक कार्य व अन्य गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। विभाग ने शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार पठन-पाठन व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। शिक्षकों के विद्यालय में न होने से ये गतिविधियां प्रभावित होंगी। ऐसे में विभाग का लक्ष्य पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग, जिला प्रशासन व उच्च अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें