Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024

UPNEWS:अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ेंगे शिशु गृह के बच्चे

UPNEWS:अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ेंगे शिशु गृह के बच्चे


प्रयागराज। राजकीय बाल शिशु गृह के बच्चे भी पढ़ाई में किसी से कम नहीं रहेंगे। यहां के बच्चे भी अपने सपने को साकार कर नाम रोशन कर सकेंगे। राजकीय बाल शिशु गृह के 12 बच्चों का अंग्रेजी माध्यम वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल में दाखिला कराया गया है। गुरुवार सुबह आठ बजे किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अजय भनोट और उनकी पत्नी ने बच्चों को तिलक लगाया। इसके बाद दही खिलाकर स्कूल वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।


इससे पहले न्यायमूर्ति और उपस्थित अधिकारियों की ओर से बच्चों को पठन-पाठन सामग्री और उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि इन 12 बच्चों के अतिरिक्त छह वर्ष से कम आयु के सात बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में पूर्व प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रदेश के सभी बाल गृहों से कुल 472 निराश्रित बच्चों का नामांकन शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विद्यालयों में कराया गया है। इसमें 275 लड़के और 197 लड़कियां शामिल हैं।


जून 2023 में किशोर न्याय समिति का अध्यक्ष बनने के बाद न्यायमूर्ति अजय भनोट ने बाल गृहों में आवासित बच्चों की शिक्षा पर काम शुरू किया। उनके इस मिशन को अमलीजामा पहनाने में किशोर न्याय समिति के ज्वाइंट रजिस्ट्रार दिवाकर द्विवेदी का भी अहम योगदान रहा। इस मौके पर डीएम नवनीत चहल, सीडीओ गौरव कुमार, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, बाल गृहों के अधीक्षक, कर्मचारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें