Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 16 जून 2021

Military Police Recruitment 2021 : इंडियन आर्मी ने मिलिट्री पुलिस भर्ती के योग्यता नियमों में किया यह बदलाव



भारतीय सेना ने महिला मिलिट्री पुलिस में हाल ही में निकाली सिपाही (जीडी) भर्ती के योग्यता नियमों में बदलाव किया है। अब इस भर्ती में केवल भारतीय गोरखा समुदाय की महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी। जबकि करीब एक सप्ताह पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन में नेपाल और भारत दोनों के गोरखा समुदाय की महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती थीं। 

भारतीय सेना ने अपनी भर्ती वेबसाइट  joinindianarmy.nic.in पर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती के नोटिफिकेशन में बदलाव का एक नोटिस जारी कर कहा, श्महिला मिलिट्री पुलिस सिपाही जीडी भर्ती के नोटिफिकेशन के पैरा नंबर 2 में संशोधनरू सभी गोरखा (नेपाल व भारत) की बजाय केवल भारतीय गोरखा।

आपको बता दें कि 6 जून से महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सिपाही जनरल ड्यूटी के तौर पर कुल 100 रिक्तियों पर भर्ती के लिए रैली का आयोजन विभिन्न शहरों में किया जाना है। इन शहरों में अंबाला, लखनऊ, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग शामिल हैं। उम्मीदवार 20 जुलाई 2021 तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। 

इसके लिए कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए। इसके अतरिक्त उम्मीदारों की आयु 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, यानी कि उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2000 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें