Rajasthan Police Constable Recruitmen: पुलिस भर्ती (Police Jobs) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सरकार 8000 से ज्यादा पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती करने जा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने खुद इसकी जानकारी दी है। सीएम ने हाल ही में राजस्थान पुलिस में कुल 8438 कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती को मंजूरी दी है। ये नियुक्तियां अगले दो साल में की जाएंगी।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से बताया कि, राज्य में अगले दो सालों में 8,438 पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी। उन्होंने ट्विट में लिखा, राज्य सरकार राजस्थान पुलिस में आगामी दो वर्षों में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
राज्य सरकार राजस्थान पुलिस में आगामी दो वर्षों में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 4, 2021
दरअसल, राज्य में वर्ष 2021-22 में कुल 4438 और वर्ष 2022-23 में कुल 4000 पुलिस कॉन्स्टेबल की रिक्तियां भरी जाएंगी। राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।राजस्थान पुलिस भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर police.rajasthan.gov.in नजर बनाएं रखें।
कौन कर सकेगा अप्लाई?
कॉन्स्टेबल (सामान्य)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। जबकि आरएसी या एमबीसी कॉन्स्टेबल पद के लिए 08वीं पास होना काफी होगा। वहीं राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल में ड्राइवर पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास सर्टिफिकेट के साथ-साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस(LMV / HMV) होना जरूरी होगा।
चयन प्रक्रिया भी समझ लीजिए
आवेदकों को कॉन्स्टेबल पद पर नौकरी पाने के लिए कई चरणों में परीक्षा देनी होगी। जिसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड या फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट(PST या PET) , मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) आयोजित किया जाएगा। इन चरणों के आधार पर क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और भर्ती परिणाम जारी किए जाएंगे।
राजस्थान में इतने हजार पदों पर चल रही भर्ती
बता दें कि राजस्थान पुलिस विभाग में पहले से ही कुल 5438 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा चालानी गार्ड के पदों पर कुल 438 अन्य रिक्तियों पर भी नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें