इस प्रकार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में औसतन 75 फीसदी छात्र पास होते हैं जबकि 25 फीसदी छात्र फेल हो जाते हैं। चूंकि 12वीं के परीक्षार्थियों औतस संख्या हल साल 25 लाख होती है। ऐसे में 25 लाख में फेल होने वाले 25 फीसदी छात्रों की संख्या 625000 यानी करीब 6 लाख होती है। इस प्रकार से देखा जाए तो यूपी बोर्ड(UP Board) की 10वीं और 12वीं में हर साल फेल होने वाले करीब 12 लाख छात्र इस बार आसानी से पास हो सकेंगे।
2020 में यूपी बोर्ड के साढ़े 55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा फॉर्म भरा था। हाईस्कूल में 30,03,471 और इंटर में 25,70,600 छात्रों का परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया था।पिछले वर्ष (2020) 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। हाईस्कूल (10वीं) में बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया था। जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97ः मार्क्स के साथ टॉप किया था। 10वीं और 12वीं के टॉपर एक ही स्कूल (श्री राम एस एम इंटर कॉलेज, बड़ौत) से थे। इंटर में सबसे अच्छा रिजल्ट महोबा (89.24 फीसदी) का रहा था और सबसे खराब रिजल्ट अलीगढ़ (56.39) का रहा था।
UP Board 10th Result 2019 :यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2019 में कुल 31,95,603 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस बार 10वीं की 1.90 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। वर्ष 2019 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 75.16 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
UP Board 12th Result 2019 :यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2019 में 26,11,319 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। वर्ष 2019 में यूपी बोर्ड इंटर में 72.43 स्टूडेंट्स पास हुए थे। इंटर में लड़कियों ने बाजी मारी थी। इंटर में 78.4ः लड़कियां और 67.4ः लड़के पास हुए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें