Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 18 जून 2021

रेडियो कर्मी और कंप्यूटर ऑपरेटर के 2937 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

लखनऊ। पुलिस विभाग में रेडियो कर्मी और कंप्यूटर ऑपरेटर के 2937 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एजेंसी का चयन कर लिया है। बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि रेडियो कर्मशाला कर्मचारी के 116 पद, रेडियो सहायक परिचालक के 1300 पदों और रेडियो प्रधान परिचालक के 828 पदों के लिए विज्ञापन जल्द जारी किए जाएंगे। इसी तरह कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 693 पदों के लिए भी कार्यदायी संस्था का चयन अंतिम दौर में है, जल्द ही सरकार से अनुमोदन मिलने के बाद इसका विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें