CAT 2021 : अंकगणित का अभ्यास करने वालों के लिए आसान रहा कैट का पेपर
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) समेत देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में प्रवेश के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट-2021) की ऑनलाइन परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। इस बार परीक्षा का आयोजक इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद है। कैट में अंकगणित का अच्छा अभ्यास करने वालों को ज्यादा परेशानी नहींहुई।
तीन पालियों में हुई परीक्षा में शहर के एक दर्जन से केन्द्रों पर लगभग ढाई हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में यानी सुबह 8:30 से 10:30 के पेपर में प्रश्नपत्र बहुत कठिन न होकर काफी हद तक मॉडरेट था। इसमें कुल 66 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें 24 प्रश्न वीएआरसी सेक्शन, 20 डीआइएलआर और 22 क्यूए से शामिल किए गए थे। आरसी सेक्शन में 16 प्रश्न थे। पेपर का पैटर्न ऐसा था कि एक प्रश्न सरल, दो मॉडरेट और एक बहुत कठिन प्रश्न रखा गया था। एलआरडीआई सेक्शन में 20 प्रश्न थे जिनमें दो बहुत लम्बे थे, जिन्हें हल करने में काफी समय भी लगा। दो कैलकुलेटिव प्रश्न थे। वहीं क्यूए सेक्शन अंकगणित से 10-12, बीजगणित के चार से पांच, ज्यामिती के चार से पांच प्रश्न पूछे गए थे। अभ्यर्थियों और विशेषज्ञों का कहना कि जिसने भी अंकगणित का अच्छा अभ्यास किया होगा, उसे ज्यादा मुश्किल नहीं आई होगी।
जानकारी के लिए देखें पोर्टल
कैट की परीक्षा के लिए आईआईएम अहमदाबाद ने सभी आवश्यक गाइडलाइन और दिशा-निर्देश अपने आधिकारिक पोर्टल www. iimcat. ac. in पर जारी किए हैं। आगे नतीजों, दाखिलों की आदि भी पूरी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें