Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 10 नवंबर 2021

UPSC Answer Key 2020: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम आंसर-की रिलीज ,पेपर I और II के लिए ऐसे चेक करें स्कोर


 

UPSC Answer Key 2020: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम आंसर-की रिलीज ,पेपर I और II के लिए ऐसे चेक करें स्कोर

UPSC Answer Key 2020: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यूपीएससी ने सिविल सर्विस प्रीलिम्स आंसर-की जारी कर दी है। संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी (Union Public Service Commission, UPSC) ने CSE के पेपर I और पेपर II (Civil Services Examination, CSE 2020) दोनों के लिए स्कोर आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किए हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब पोर्टल पर लॉगइन करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

UPSC ने पेपर I और II के सभी चार सेटों के लिए आंसर-की को जारी किया है। बता दें कि CSE Prelims 2020 परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर, 2020 को किया गया था। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा पास की थी, उन्हें मेंस परीक्षा के लिए चुना गया है, जिसके बाद साक्षात्कार का दौर आयोजित किया गया था। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि यूपीएससी प्रीलिम्स उत्तरों की जांच करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी आंसर की जांच कर सकते हैं।

UPSC Answer Key 2020: आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

CSE पेपर 1 और पेपर 2 आंसर-की चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर, 'परीक्षा' पढ़ने वाले टैब पर क्लिक करें और फिर 'आंसर-की ' पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की आंसर-शीट होगी। अब सामान्य अध्ययन पेपर I उत्तर | सामान्य अध्ययन पेपर II उत्तर | प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन पेपर I | प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन पेपर II आपके द्वारा क्लिक किए गए लिंक के आधार पर अलग-अलग पीडीएफ फाइलें खुलेंगी। स्क्रॉल करें और अपने इच्छित प्रश्नों के उत्तर खोजें। इसके बाद आप भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति प्रिंट भी कर सकते हैं। बता दें कि UPSC ने 24 सितंबर, 2021 को परिणाम 2020 घोषित किया गया था। इसमें 761 छात्रों ने टॉपर्स की सूची में जगह बनाई थी और बिहार के शुभम कुमार AIR 1 के साथ IAS टॉपर 2021 बने थे। UPSC प्रीलिम्स 2021 की परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को COVID -19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें