Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : अब 10 फरवरी तक तय होंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केन्द्र



 यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : अब 10 फरवरी तक तय होंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केन्द्र

यूपी बोर्ड 2021-22 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा केन्द्र के निर्धारण अब 10 फरवरी तक केन्द्र का निर्धारण होगा। अभी तक आखिरी तारीख 24 जनवरी थी। जिला समिति द्वारा ऑनलाइन निर्धारित परीक्षा केन्द्रों की त्रुटियां, विसंगति आदि के निराकरण के बाद केन्द्रों को दो फरवरी तक अपलोड करेंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के शम्भु कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

जल्द जारी होगी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों का ऐलान बहुत जल्द हो सकता है। बताया जा रहा है कि डेटशीट को काफी हद तक अंतिम रूप दिया जा चुका है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथियों की घोषणा में देरी हो रही है। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्तर के स्कूलों के 2022 के कैलेंडर में बोर्ड परीक्षा के लिए 15 दिन निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने स्पष्ट किया था कि विधानसभा चुनाव के बाद ही बोर्ड परीक्षाएं होंगी। प्री बोर्ड परीक्षाएं चुनाव के पहले करवाई जाएंगी।

माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल के आसपास शुरू हो सकती हैं। योजना है कि 16 से 18 दिनों में 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं करा ली जाएंगी। वहीं प्री बोर्ड की परीक्षाएं जनवरी में होंगी। यूपी बोर्ड में प्री बोर्ड परीक्षाएं पिछले सत्र से ही अनिवार्य की गई हैं। इससे पहले स्कूल अपने स्तर से इसे कराते थे। लेकिन इस बार हर लिखित परीक्षा व प्रायोगिक परीक्षा के नम्बर वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2022 में 51,74,583 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक 10वीं के 27,83,742 और 12वीं के 23,91,841 कुल 51,74,583 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें