Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 19 जनवरी 2022

19 January 2022 Current Affairs in Hindi for SSC, UPSC, UPSSSC, RRB, UPPSC, BPSC



19 January 2022 Current Affairs in Hindi for SSC, UPSC, UPSSSC, RRB, UPPSC, BPSC, MPPSC

 Q. हाल ही में ऊंटों के लिए दुनिया का पहला होटल कहां बनाया गया है ?

Ans – सऊदी अरब

Q. हाल ही में एक महीने में 92.6 करोड़ से अधिक UPI लेनदेन करने वाला देश का पहला बैंक कौन बना है ?

Ans – Paytm Payment Bank

Q. हाल ही में IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने किसे अपना बॉलिंग कोच नियुक्त किया है ?

Ans – भरत अरुण

Q. हाल ही में फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाली टॉप 10 महिला खिलाड़ियों की सूची में कौन शीर्ष पर है ?

Ans – नाओमी ओसाका

Q. हाल ही में किसने इंडिया ओपन 2022 में अपना पहला सुपर 500 खिताब हासिल किया है ?

Ans – लक्ष्य सेन

Q. हाल ही में एम के प्रसाद का निधन हुआ है। वे कौन थे ?

Ans – पर्यावरणविद

Q. हाल ही में किस देश के पूर्व क्रिकेटर क्लाइव लॉयड को नाइटहुड की उपाधि प्रदान की गई है ?

Ans – वेस्टइंडीज

Q. हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने अपना पहला पॉडकास्ट ‘ किस्सा खाकी का ‘ लॉन्च किया है ?

Ans – दिल्ली पुलिस

Q. हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान कौन बनी है ?

Ans – सविता पुनिया

Q. हाल ही में 9वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में किया गया है ?

Ans – हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है। इसकी दूसरी राजधानी धर्मशाला है। इस राज्य का गठन 25 जनवरी 1971 को 18वें राज्य के रूप में हुआ था।
  • हिमाचल प्रदेश हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणी का हिस्सा है। इसी पर्वत श्रेणी से घग्गर नदी निकलती है।

Q. हाल ही में किसने कोविड-19 वैक्सीन पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है ?

Ans – डॉ. मनसुख मंडाविया

  • कोरोना जैसी गंभीर बीमारी को हराने की भारत सरकार ने मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की थी। इसी अभियान के एक साल पूरे होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड 19 वैक्सीन पर एक स्मारक टिकट जारी किया है।

Q. हाल ही में प्रसिद्ध नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। वो किस शास्त्रीय नृत्य से संबंधित थे ?

Ans – कत्थक नृत्य

  • पंडित बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ ( उत्तर प्रदेश ) में हुआ था।
  • पंडित बिरजू महाराज का निधन 83 वर्ष की आयु में 17 जनवरी 2022 को हुआ। ये एक प्रसिद्ध भारतीय कथक नर्तक थे।

Q. हाल ही में ‘हुंगा टोंगा हंगा हपाई ‘ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है। यह कहां स्थित है ?

Ans – प्रशांत महासागर

  • अमेरिका और एशिया को पृथक करने वाला महासागर प्रशांत महासागर है। यह विश्व का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर भी है।

Q. हाल ही में किस देश ने व्हाइट स्वान स्ट्रेटेजिक मिसाइल बॉम्बर का अनावरण किया है ?

Ans – रूस

व्हाइट स्वान बॉम्बर : यह एक बमवर्षक विमान है, जिसे रूस की रक्षा बलों ने अनावरण किया है। यह विमान परमाणु हथियारों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सबसे भारी सुपरसोनिक सैन्य विमान है। यह लगभग 34 टन भार ढो सकता है।

Q. हाल ही में भारत और किस देश की नौसेना ने अरब सागर में ” PASSEX अभ्यास ” आयोजित किया है ?

Ans – रूस

  • हाल ही में भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच अरब सागर में PASSEX अभ्यास का आयोजन हुआ।

Q. हाल ही में कौशल आधारित व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के लिए CSC ने कौन सा ऐप लॉन्च किया है ?

Ans – योग्यता

  • CSC ( Common Service Center ) की स्थापना 16 जुलाई 2009 को हुआ था। यह एक प्रकार का डिजिटल सेवा केंद्र है। यह भारत सरकार की ई-सेवाओं को ग्रामीण और दूरस्थ स्थानों पर पहुंचाने के लिए भौतिक सुविधाएं प्रदान करती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें