Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

यूपी पॉलीटेक्निक परीक्षा 2022 : सम सेमेस्टर का शैक्षिक कैलेंडर जारी, 24 जून से होंगी प्रैक्टिकल की परीक्षाएं



 यूपी पॉलीटेक्निक  परीक्षा 2022 : सम सेमेस्टर का शैक्षिक कैलेंडर जारी, 24 जून से होंगी प्रैक्टिकल की परीक्षाएं

पॉलीटेक्निक में सम सेमेस्टर परीक्षा 2022 के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा के संचालन के संबंध में प्रक्रिया का निर्धारण कर दिया गया है। मई के आखिरी सप्ताह में परीक्षाएं शुरू होंगी जबकि 24 जून से प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई जाएंगी। 

वेबसाइट पर शैक्षिक कैलेंडर अपलोड कर दिया गया है। शैक्षित कैलेंडर के सम्बंध में फैसला रविवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया था। परिषद सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि प्रत्येक सेमेस्टर में न्यूनतम 90 प्रभावी शैक्षणिक दिन होने का प्रावधान है।

पॉलीटेक्निक नए सत्र का शैक्षिक कैलेंडर

  • सम सेमेस्टर के पठन-पाठन - 22 जनवरी से 27 मई 2022 तक
  • परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की तिथि - एक से 15 अप्रैल 2022 तक
  • ऑनलाइन प्रवेश पत्र होंगे जारी - पांच से 10 मई 2022 तक
  • सम सेमेस्टर लिखित परीक्षा की तिथि - 28 मई से 23 जून 2022 तक
  • प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि - 24 जून से पांच जुलाई 2022 तक 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें