IBPS Calendar 2022: अब बैंक पीटी व मुख्य परीक्षा के लिए एक ही रजिस्ट्रेशन
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (आईबीपीएस) ने वर्ष 2022-23 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। परीक्षा कैलेंडर 2022-23 में इस साल होने वाली परीक्षाओं की जानकारी दी गई है।आईबीपीएस ने इस बार परीक्षाओं के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन में बदलाव किया है। छात्रों को अब पीटी और मेंस के लिए एक ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आईबीपीएस की ओर से कहा गया है कि इस बार यानी मुख्य परीक्षा के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी।
हालांकि फीस का जिक्र नहीं किया गया है। पहले पीटी में सफल छात्र मुख्य परीक्षा के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करते थे। अभी आरआरबी, पीओ, क्लर्क, एसओ जैसी बड़ी बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी कर दी गई है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और रीजनल रूरल बैंक की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां अलग-अलग जारी की गई हैं।रीजनल रूरल बैंक: आरआरबी में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त 2022 में 7, 13, 14, 20 और 21 अगस्त को होगा। वहीं, ऑफिसर स्केल 1 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 24 सितंबर को और ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए मुख्य परीक्षा एक अक्टूबर 2022 को होगी। आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 और स्केल 3 के लिए सिंगल एग्जामिनेशन का आयोजन 24 सितंबर 2022 को किया जाएगा।
मुख्य परीक्षाओं की तिथियां
सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक के लिए आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम
प्री-28 अगस्त 2022, 03 सितंबर 2022, 4 सितंबर 2022
मुख्य परीक्षा-08 अक्टूबर 2022
- आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ)
- प्री-15 अक्टूबर 2022, 16 अक्टूबर 2022, 22 अक्टूबर 2022
मुख्य परीक्षा-26 नवंबर 2022
- आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) भर्ती परीक्षा
- प्री-24 दिसंबर 2022 और 31 दिसंबर 2022
- मुख्य परीक्षा-29 जनवरी 202
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें