RRB NTPC Result 2021: जानें- कब और कैसे जारी होंगे परिणाम, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
RRB NTPC Result 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) आने वाली 15 जनवरी 2022 को सभी सात चरणों के लिए NTPC परीक्षा 2021 का परिणाम जारी करेगा। लगभग 1,26,30,885 उम्मीदवार 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT -1) में उपस्थित हुए थे, अब यही उम्मीदवार बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
परीक्षा विभिन्न शिफ्ट में आयोजित की गई थी। बतादें, बोर्ड नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से परिणाम तैयार कर रहा है।आपको बता दें कि रेलवे भर्ती परीक्षाओं में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाता है। जब अनेक शिफ्टों में और कई दिनों तक परीक्षा होती है तो प्रश्न पत्र के कठिनाई के स्तर में भी अंतर होने की संभावना बनी रहती है। प्रश्न पत्रों के कठिनाई के स्तर में समानता लाने के लिए व्यापक तौर पर मार्क्स नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला अपनाया जाता है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स को एक फॉर्मूले के तहत नॉर्मलाइज किया जाता है।
ये होता है नॉर्मलाइज फॉर्मूला
आपको बता दें, CBT- 1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसकी परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 तक होने वाली है, वहीं मौजूदा कोविड -19 महामारी केी परिस्थितियों और समय-समय पर जारी सरकारी दिशानिर्देशों के के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
रेलवे में 1.24 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि रेलवे में 1 लाख 24 हजार खाली पदों को भरे जाने की चयन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए विभाग को 1 करोड़ 40 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। अभी रेलवे में 12 लाख से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग में 22 लाख रोजगार हैं। मेक इन इंडिया के तहत ऐसा हुआ। ये रोजगार तीन गुना होने वाले हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें