Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 8 जनवरी 2022

UP Police : यूपी पुलिस कांस्टेबल की 26000 भर्ती का आगाज, OMR शीट, 5000 प्रश्नों का बैंक, जानें 5 खास बातें



 UP Police : यूपी पुलिस कांस्टेबल की 26000 भर्ती का आगाज, OMR शीट, 5000 प्रश्नों का बैंक, जानें 5 खास बातें

UPPBPB UP Police Constable Recruitment 2022  : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का आगाज हो गया है। उम्मीदवार की जा रही थी कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल की 25000 वैकेंसी निकलेंगी लेकिन इससे ज्यादा 26210 पदों की घोषणा की गई है। इसके अलावा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती का ऐलान हुआ है। 

हालांकि अभी ये भर्तियां कराने के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इच्छुक कंपनियों से टेंडर डालने के लिए कहा है। uppbpb.gov.in पर जारी टेंडर नोटिफिकेशन के मुताबिक कांस्टेबल के 26210 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने के उम्मीद है। परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। 5000 प्रश्नों को क्वेश्चन बैंक तैयार होगा जिसमें से प्रश्न पत्र सेट किया जाएगा।  

यहां जानें 5 अन्य खास बातें - 

1. उम्मीदवार यह ध्यान रखें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है और न ही यह बताया गया है कि यह किस दिन जारी होगा। लेकिन यह तय हो गया है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। उम्मीद है कि भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया जनवरी अंत या फरवरी में शुरू हो सकती है। अभी सिर्फ टेंडर जारी किया गया है ताकि भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी या परीक्षा एजेंसी का चयन किया जा सके।

2. परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी। 

3. नोटिफकेशन में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने बताया है कि टेंडर डालने वाली कंपनी में क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए। उसके कितने कर्मचारी होने चाहिए और उसका टर्नओवर कितना होना चाहिए। टेंडर में कंपनियों को शारीरिक मौपतौल (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्टेज के लिए 85 हजार अनुमानित उम्मीदवारों बताए गए हैं। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का टेंडर देखने के लिए यहां क्लिक करें 

4. टेंडर डालने के लिए कंपनियों को 27 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है। 

5. जिस कंपनी को भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीएसटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फाइनल सेलेक्शन लिस्ट, हेल्पलाइन समेत कई अन्य काम देखेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें