Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 8 जनवरी 2022

UP Police Constable Vacancy 2022 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 26210 पदों पर भर्ती की घोषणा, कंपनियों से मांगे गए टेंडर

 

UP Police Constable Vacancy 2022 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 26210 पदों पर भर्ती की घोषणा, कंपनियों से मांगे गए टेंडर

UP Police Constable Recruitment 2021 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 की घोषणा हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर सीधी भर्ती ( UP Police Constable Vacancy 2022 ) का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिस जारी कर इस भर्ती परीक्षा को आयोजित करने के लिए कंपनियों और परीक्षा एजेंसियों से टेंडर मांगे हैं। इसके लिए कंपनियों को 27 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है।

हालांकि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है और न ही यह बताया गया है कि यह किस दिन जारी होगा। लेकिन यह तय हो गया है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। उम्मीद है कि भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया जनवरी अंत या फरवरी में शुरू हो सकती है।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से निकाले टेंडर के मुताबिक कांस्टेबल के 26210 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने के उम्मीद है। यह भी कहा गया है कि परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। जिस कंपनी को भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीएसटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फाइनल सेलेक्शन लिस्ट, हेल्पलाइन समेत कई अन्य काम देखेगी। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का टेंडर देखने के लिए यहां क्लिक करें 

क्या होगी योग्यता 

ऐसे में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कमर कस लें क्योंकि जल्द ही भर्तियां निकलने वाली हैं। पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

एसआई भर्ती के रिजल्ट का इंतजार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से निकाली गई नागरिक पुलिस , सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर व अग्निशमन विभाग में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 9534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हो चुकी है। आपत्तियां भी मांगी जा चुकी है। अब रिजल्ट का इंतजार है। भर्ती में 3613 पद अनारक्षित हैं। कुल पदों में  902 पद ईडब्ल्यूएस, 2437 पद ओबीसी, 1895 एससी, 180 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन पदों के लिए लगभग 15 लाख आवेदन आए थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें