UPSSSC 2021 : यूपी में आचार संहिता लगने के बाद नहीं निकल सकेगी लेखपाल की भर्ती, जानें विधानसभा चुनावों से पहले या बाद में जारी होगा इसके लिए नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस संबंध में अभी तक कोई भी सूचना नहीं दी है। राज्य में UPSSSC द्वारा 22,794 पदों पर भर्ती की जानी है और इन पदों में लेखपाल के 7882 पद भी शामिल हैं। लेखपाल के 7882 पदों समेत इन सभी 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।
आचार संहिता लगने के बाद नहीं निकल सकेगी भर्ती :
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए UPSSSC अगर जल्द ही नोटिफिकेशन नहीं जारी करती है, तो इसमें काफी विलंब हो सकता है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में तय समय पर विधानसभा चुनाव होंगे और इसके लिए जल्द ही राज्य में आचार संहिता लागू की जा सकती है। राज्य में एक बार आचार संहिता लगने के बाद किसी तरह की सरकारी भर्ती नहीं निकल सकेगी। इसलिए अगर लेखपाल भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है, तो इसमें काफी विलंब होना संभव है।
विधानसभा चुनावों के पहले या बाद में जारी होगा नोटिफिकेशन :
उत्तर प्रदेश में PET के आधार पर लेखपाल के 7882 पदों पर होने जा रही भर्ती के लिए विधानसभा चुनावों से पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। दरअसल UPSSSC ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। UPSSSC दिसंबर के आखिर तक या जनवरी की शुरुआत में लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें