UPTET Exam 2022: UPTET में किस विषय से आएंगे कितने अंक के प्रश्न और क्या इस परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के आयोजन में अब बहुत ही कम समय बचा है। यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जानी है। पहले ये परीक्षा 28 नवंबर 2021 को होने वाली थी लेकिन ऐन मौके पर पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। UPTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का नया एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम से एक हफ्ते पहले जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को धार देने और रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए।
किस विषय से आएंगे कितने अंक के प्रश्न :
UPTET के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे।
क्या होगी नेगेटिव मार्किंग :
UPTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी बेफिक्र होकर सभी प्रश्नों का जवाब दे सकते हैं। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था नहीं लागू की जाएगी। गौरतलब है कि UPTET के दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलता है। कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इसका पेपर 1 तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इसका पेपर 2 देना होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें