20 February 2022 current affairs in hindi |20 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स
Q. हाल ही में भारत और किस देश ने 9वें विदेश कार्यालय परामर्श का आयोजन किया है ?
उत्तर – अर्मेनिया
Q. हाल ही में कैरियर काउंसलिंग वर्कशॉप “Paramarsh 2022” का शुभारंभ कहाँ हुआ है ?
उत्तर – बीकानेर
Q. हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2022 में तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने है ?
उत्तर – साकिबूल गनी
Q. हाल ही में 2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र की मेजबानी कौन करेगा ?
उत्तर – मुंबई
Q. 2022 में पाकिस्तान के दुसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हिलाल-ए-पाकिस्तान से किसे सम्मानित किया गया है ?
उत्तर – बिल गेट्स
Q. हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत किस देश में हुई है ?
उत्तर – ब्राजील
ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में बाढ़ और भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है | ब्राजील दिसंबर 2021 से भारी बारिश का सामना कर रहा है, जो घातक बाढ़ और भूस्खलन का कारण बना है | जनवरी 2011 में पेट्रोपोलिस और आसपास के क्षेत्र, भयंकर तूफान की चपेट में आया था जिसके कारन 900 लोग बाढ़ और भूस्खलन के कारन मारा गया था |
पेट्रोपोलिस को इम्पीरियल सिटी भी कहा जाता है, जो ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में स्थित है | यह फ्लुमिनेंस पर्वतीय क्षेत्र का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है | यह रियो डी जेनेरियो का सबसे सुरक्षित शहर और ब्राजील का छठा सबसे सुरक्षित शहर है |
Q. हाल ही में, मेटावर्स में दुकान स्थापित करने वाला विश्व का पहला बैंक बन गया है ?
उत्तर – जेपी मॉर्गन
जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा होल्डिंग कंपनी है, जो मेटावर्स में दुकान स्थापित करने वाला विश्व का पहला बैंक बन गया है | इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है |
Q. हाल ही में सातवाँ मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस कब मनाया गया है ?
उत्तर – 19 फरवरी
प्रतिवर्ष 19 फरवरी को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस मनाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ से किये | 2022 में मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस का सातवाँ दिवस मनाया गया |
Q. हाल ही में किस बैंक ने जैमिनी भगवती को अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है ?
उत्तर – IDFC First Bank
Q. हाल ही में छठा अफ्रीकी संघ-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया ?
उत्तर – ब्रुसेल्स
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें