Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

सरकार बनी तो 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले की कराएंगे जांच : अखिलेश



 सरकार बनी तो 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले की कराएंगे जांच : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को करछना में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा पर हमला बोला। अंतहिया इंटर कॉलेज के मैदान पर सपा प्रमुख ने कहा कि कुंभ की धरती पर दुनिया भर के साधु-संत आते हैं। हमारे बाबा की भाषा सुनी है, वे गर्मी निकालने की बात करते हैं।

 वह समय दूर नहीं जब जनता भाप निकालेगी। वे गर्मी निकालने की बात करते रहे, सपा की सरकार नौकरियां निकालेगी। सभा में अखिलेश ने कहा कि 69,000 शिक्षक भर्ती में घोटाला हुआ है। इसकी भी जांच होगी। सपा प्रमुख ने कहा, भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है उतना बड़ा झूठ बोलता है। सपा की सरकार बनने पर डायल 100 सेवा फिर शुरू होगी। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फ़ीसदी आरक्षण देंगे। प्रदेश में 11 लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा।



शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें