UP Police Recruitment 2022 : यूपी पुलिस में कांस्टेबल, एसआई समेत निकलेंगी ये 5 तरह की भर्तियां, देखें किसमें कितने पद
UP Police Recruitment 2022 : यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा हाल में जारी विभिन्न वैकेंसी की स्टेटस रिपोर्ट में पांच ऐसी भर्तियां बताई गई हैं जिनका नोटिफिकेशन अभी जारी होना बाकी है। इन पांच तरह के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के अलावा कई अन्य भर्तियां हैं। कांस्टेबल भर्ती के अलावा जल्द ही यूपी पुलिस में एसआई के 829 पदों पर नई भर्तियां निकलेंगी। एसआई की ये भर्ती वर्तमान में चल रही 9534 भर्तियों से अलग होगी। इसके अलावा कंप्यूटर प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक लेखा और गोपनीय सहायक के पदों पर भी भर्तियां होंगी।
ये हैं यूपी पुलिस की आने वाली 5 भर्तियां
1- यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती निकलेंगी। फिलहाल परीक्षा कराने वाले वाली एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा।
2- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी ) बहुत जल्द यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 829 पदों पर नई भर्तियां निकाल सकता है। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती 2021 के तहत 829 पदों पर भर्ती निकलेगी। इस पर कार्यवाही चल रही है। ये भर्तियां एसआई की वर्तमान में चल रही 9534 भर्तियों से अलग होंगी।
3- यूपी पुलिस लिपिक, लेखा और गोपनीय सहायक संवर्ग भर्ती 2021 के तहत भी 243 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। इस पर कार्यवाही चल रही है। वर्तमान में भी एसआई गोपनीय भर्ती 2020, एएसआई लिपिक भर्ती 2020, एएसआई अकाउंटेंट भर्ती 2020, सतर्कता अधिष्ठान एसआई गोपनीय व क्लर्क भर्ती के कुल 1329 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 243 पदों पर भर्ती इससे अलग होगी।
इसे भी पढ़ें: UP Police SI Bharti 2022 : यूपी पुलिस में निकलेंगी एसआई के 829 पदों पर नई भर्ती
5- कंप्यूटर प्रोग्रामर भर्ती 2020 के तहत 3 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। इस पर कार्यवाही चल रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें