Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

UP Police SI Bharti 2022 : यूपी पुलिस में निकलेंगी एसआई के 829 पदों पर नई भर्ती



 UP Police SI Bharti 2022 : यूपी पुलिस में निकलेंगी एसआई के 829 पदों पर नई भर्ती

UP Police SI Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी ) बहुत जल्द यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 829 पदों पर नई भर्तियां निकाल सकता है। ये भर्तियां एसआई की वर्तमान में चल रही 9534 भर्तियों से अलग होगी। हाल में भर्ती बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी नोटिस में कहा गया है कि उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती 2021 के तहत 829 पदों पर भर्ती निकलेगी। इस भर्ती की कार्यवाही फिलहाल चल रही है। नागरिक पुलिस में एसआई के पद के लिए अभ्यर्थियों से ग्रेजुएट की योग्यता मांगी जाती है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2020 के रिजल्ट का इंतजार

यूपी नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएससी एवं अग्निशमन में उप निरीक्षक (एसआई) के कुल 9534 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इनमें से नागरिक पुलिस में एसआई के कुल 9027 पद हैं। एसआई भर्ती लिखित परीक्षा 2020 परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक किया गया था। इस परीक्षा में प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब फाइनल आंसर-की और परीक्षा परिणाम का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी uppbpb.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: UP Police Recruitment 2022 : यूपी पुलिस में कांस्टेबल, एसआई समेत निकलेंगी ये 5 तरह की भर्तियां, देखें किसमें कितने पद


 दारोगा भर्ती परीक्षा की आंसर-की पहले ही जारी की चुकी है। लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) व शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। ऐसे अभ्यर्थी जो शारीरिक दक्षता परीक्षा क्वालिफाई कर लेंगे, उन्हें लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। 

यूपी पुलिस की अन्य आने वाली भर्तियां

इसके अलावा यूपी पुलिस लिपिक, लेखा और गोपनीय सहायक संवर्ग भर्ती 2021 के तहत भी 243 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। यही नहीं कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2021 के तहत 693 पदों पर भर्ती निकलेगी। इसे लेकर भर्ती बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी (कार्यदायी संस्था) का चयन हो चुका है। अब आगे की कार्यवाही जारी है। कंप्यूटर प्रोग्रामर भर्ती 2020 के तहत 3 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। इस पर कार्यवाही चल रही है। 

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें