Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 29 मार्च 2022

सेना में भर्ती होने के लिए परिश्रम कर रहे लाखों युवा, प्रियंका ने राजनाथ सिंह को लिखा पत्र



 सेना में भर्ती होने के लिए परिश्रम कर रहे लाखों युवा, प्रियंका ने राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर सेना में युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु करने का आग्रह किया है।प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि युवा सेना में भर्ती होने के लिए लगातार परिश्रम कर रहे हैं लेकिन भर्ती केंद्रों पर भर्तियां नहीं होने के कारण तैयारी करने वाले युवा निराश हो रहे हैं इसलिए उनकी खुशी के लिए तत्काल भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जानी चाहिए।

उन्होंने वायु सेना में 2020 में शुरु की गई भर्ती प्रक्रिया को भी पूरा करने का आग्रह किया और कहा ह्लसेना में भर्ती के लिए लाखों युवा हाड़तोड़ मेहनत कर देशसेवा के सपने के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन ये युवा वायुसैनिक भर्ती जनवरी 2020 की एनरोलमेंट लिस्ट और परिणाम वायुसैनिक भर्ती 2021 तथा सालों से थल सेना में भर्ती न आने से परेशान हैं।प्रियंका ने राजनाथ को यह पत्र भेजने के बाद इसकी जानकारी ट्वीट कर देते हुए कहा कि आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को पत्र लिखकर इस विषय में अविलंब सकारात्मक कदम उठाते हुए सेना भर्ती से जुड़े युवाओं की समस्याएं हल करने का अनुरोध किया।



शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें