CTET Result 2021 Live : सीटीईटी रिजल्ट ctet.nic.in पर कभी हो सकता है जारी, कसे जा रहे ये तंज
CTET Result 2021 Live Updates , ctet.nic.in : सीटीईटी 2021 परीक्षा परिणाम कभी भी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी हो सकता है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी ) के परिणाम का इंतजार 15 फरवरी से जारी है। गुस्साय सीटीईटी अभ्यर्थी ट्विटर पर #ctetresult2022 #ctetresult #ctet #ctet_suno_pukar जैसे हैशटैग के साथ लगातार ट्वीट कर रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थी सीआईडी धारावाहिक, मिस्टर बीन, नरकंकाल का इस्तेमाल कर मजेदार मीम्म भी बना रहे हैं। सरकारी शिक्षक की पात्रता तय करने के लिए किया जाता है सीटीईटी होती है। सीटीईटी 2021 परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित हुई थी।
पहली बार परीक्षा ऑनलाइन मोड से ली गई थी। एग्जाम ऑनलाइन मोड से होने के चलते अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि रिजल्ट समय पर जारी कर दिया जाएगा। लेकिन उलटा इसमें देरी हो रही है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर -1 में पास होने वाले उम्मीदवार पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। जबकि पेपर-2 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
CTET Result 2021 Live Updates :
कंचन कुमारी नाम की सीटीईटी अभ्यर्थी ने लिखा, 'यूपीटीईटी वालों ने कम से कम नोटिस तो दे दिया कि यूपी इलेक्शन के बाद रिजल्ट घोषित होगा। और सीटीईटी रिजल्ट में भी यही किया जाने वाला है साफ पता चल रहा है लेकिन नोटिस देने में इन्हें क्यों शर्म आ रही है। हमारे फ्यूचर के साथ खेलने में मजा आ रहा है। अब तो रिजल्ट के लिए जो जोश था, वो भी नहीं रहा। ये कैसा डिजिटल इंडिया है, इससे अच्छा था कि ऑफलाइन एग्जाम हो जाता।'
#ctetresult uptet walo ne to atleast notice de dia ki up election k bad result declare hoga...or ctet result bhi yahi krne wala hai saf pta chl ra but notice dene me inhe Sharam aa ri...or hamare future k sath khelne me mja aa ra...ab to result k lie jo josh tha wo bhi ni rha
— Kanchan Kumari (@Kanchan21014831) March 2, 2022
#ctetresult kya aise banega digital India??? Isse achha to offline system hi sahi tha...kmse km timely exam or result to aa jate the...is bar to onln k nam pe dhandhli hi ho gya...bht achha message mil ra hai society ko... traditional system is far better than this modernization
— Kanchan Kumari (@Kanchan21014831) March 2, 2022
लोकनाथ कुमार नाम के एक अन्य अभ्यर्थी ने लिखा 'जिस वक्त जून-जुलाई के CTET का नोटिफिकेशन आ जाना चाहिए था, उस वक्त हम लोग दिसंबर सीटीईटी रिजल्ट का हीं इंतजार कर रहे हैं।
जिस वक्त जून-जुलाई के #CTET का नोटिफिकेशन आ जाना चाहिए था ,
— Loknath kumar (@BkLoknath32) March 2, 2022
उस वक्त हम लोग Dec #ctetresult का हीं इंतजार कर रहे हैं।#ctetresult2022
When my great great great grandchildren ask about my #ctetresult...#CBSE #CBSENews #CTET #ctetresult2022 #CBSEResults pic.twitter.com/1na2ATaX0j
— Monika Dubey (@dubeymonikaa) February 25, 2022
बहुत से अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि सीबीएसई की वजह से वह केंद्रीय विद्यालय समेत विभिन्न स्कूलों में निकली भर्तियों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट निकालने में बहुत देरी कर रहा है।
Goodmorning guys... Happy waiting to all of you...#ctet#CBSE #CBSEResults #ctetresult pic.twitter.com/JnhuWucEpN
— Monika Dubey (@dubeymonikaa) February 25, 2022
नाराज सीटीईटी अभ्यर्थियों का कहना है कि सीबीएसई की ओर से कम से कम नोटिस जारी होना चाहिए कि रिजल्ट कब जारी होगा। उनका कहना है कि वह दिन में कई कई बार सीटीईटी वेबसाइट चेक कर रहे हैं, इसका उनका समय व्यर्थ हो रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें