ESIC UDC Steno Admit Card 2022 : एडमिट कार्ड esic.nic.in पर जारी, यह रहा Direct Link
ESIC UDC Steno Admit Card 2022 : कर्मचारी राज्य बीमा निगम ( ईएसआईसी ) ने अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) और स्टेनोग्राफर के 3800 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी फेज-1 प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 19 मार्च 2022 को किया जाएगा। जबकि स्टेनो फेज-1 मुख्य परीक्षा 20 मार्च 2022 को होगी।
यूडीसी प्रीलिम्स एग्जाम में 1 घंटे की परीक्षा में 200 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश कॉम्प्रेहेंशन चारों सेक्शन से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह सिर्फ क्वालिफाइंग परीक्षा होगा। इसके मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। इसमें पास अभ्यर्थियों को मेन्स व कंप्यूटर स्किल एग्जाम में हिस्सा लेना होगा।
Direct Link - ESIC UDC Steno Admit Card 2022 :
स्टेनोग्राफर फेज-1 में इंग्लिश लेंग्वेज कॉम्प्रीहेंशन से 100 नंबर के 100 प्रश्न, रीजनिंग एबिलिटी से 50 नंबर के 50 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस के 50 नंबर के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सेक्शन के लिए क्रमश: 70, 35, 25 मिनट दिए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें