GATE 2022 scorecard: जारी हुए स्कोरकार्ड, जानें- कैसे करना है चेक
GATE 2022 scorecard: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर की ओर से 17 मार्च को GATE 2022 के परिणाम जारी कर दिए गए थे। अब IIT ने GATE 2022 का स्कोरकार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम GATE की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp पर देख सकते हैं।
उम्मीदवार GATE 2022 स्कोरकार्ड को अपनी एनरोलमेंट ID या ईमेल पते और पासवर्ड के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। GATE 2022 की परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी को किया गया था।बता दें, रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की और क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं और स्कोर चेक कर सकते हैं। इस फाइनल आंसर की के आधार पर GATE 2022 परिणाम तैयार किया गया है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि किसी भी प्रश्न के मामले में, वे अपने गेट स्कोर को बेहतर ढंग से समझने के लिए इस आंसर की के साथ अपने उत्तरों को क्रॉस-चेक कर सकते हैं।
डायरेक्ट GATE 2022 का रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक
GATE 2022 scorecard: ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
स्टेप 1- गेट की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.in पर जाएं।
स्टेप 2- लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
डायरेक्ट स्कोकार्ड देखने के लिए यहां करें क्लिक
स्टेप 4- आपका GATE 2022 स्कोर कार्ड स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
स्टेप 5- अब स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें