Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 7 मार्च 2022

RBSE 10th 12th Model Paper 2022 : राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के मॉडल पेपर जारी, इस Link से करें डाउनलोड


 

RBSE 10th 12th Model Paper 2022 : राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के मॉडल पेपर जारी, इस Link से करें डाउनलोड

RBSE 10th 12th Model Paper 2022 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। सभी विषयों के मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं। परीक्षार्थी इन पेपरों से मुख्य परीक्षा का पैटर्न जान सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं ( RBSE 10th 12th Exam 2022 ) मार्च माह में शुरू होने जा रही हैं। आरबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल तक होंगी। जबकि आरबीएसई 10वीं, प्रवेशिका और समकक्ष परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक होंगी। 

वेबसाइट पर 10वीं, 12वीं, 12वीं कृषि, 12वीं होम साइंस, 12वीं शारीरिक शिक्षा, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय के सभी विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र दिए गए हैं।

Direct Link

RBSE 10th 12th Model Paper 2022 : यूं डाउनलोड करें राजस्थान बोर्ड के मॉडल प्रश्न पत्र

- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- Books/Old Papers/Model Questions के लिंक पर क्लिक करें। 

- DOWNLOAD BOOK / OLD PAPERS / MODEL QUESTIONS के लिंक पर क्लिक करें।

- बाएं हाथ पर अपनी कक्षा के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही स्क्रीन पर सभी विषयों के मॉडल पेपर खुल जाएंगे।

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं डेटशीट ( RBSE 10th Date Sheet 2022 ) 

- 31 मार्च, गुरुवार अंग्रेजी अनिवार्य विषय

- 5 अप्रैल मंगलवार विज्ञान

- 12 अप्रैल मंगलवार गणित

- 18 अप्रैल सोमवार सामाजिक विज्ञान

- 22 अप्रैल शुक्रवार तृतीय भाषा- संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्र)-प्रवेशिका परीक्षा

- 25 अप्रैल सोमवार हिंदी अनिवार्य विषय

- 26 अप्रैल मंगलवार व्यावसायिक विषयों की परीक्षा


आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं डेटशीट ( RBSE 12th Date Sheet 2022 ) 

- 24 मार्च गुरुवार : मनोविज्ञान 

- 25 मार्च शुक्रवार : पर्यावरण विज्ञान 

- 26 मार्च शनिवार: लोक प्रशासन 

- 28 मार्च सोमवार : शारीरिक शिक्षा

- 29 मार्च : मंगलवार समस्त संगीत विषय 

- 30 बुधवार : समाज शास्त्र 

- 1 अप्रैल : शुक्रवार संस्कृत साहित्य/संस्कृत वाड्मय

- 4 अप्रैल : सोमवार 04 भूगोल/लेखाशास्त्र/भौतिक विज्ञान। 

- 6 अप्रैल : बुधवार अंग्रेजी अनिवार्य 

- 8 अप्रैल : शुक्रवार को हिन्दी अनिवार्य 

- 11 अप्रैल : सोमवार को इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/कृषि रसायन विज्ञान/रसायान विज्ञान 

- 12 अप्रैल : मंगलवार को अंग्रेजी साहित्य /टंकण लिपि (हिन्दी) 

- 13 अप्रैल : बुधवार गणित 

- 16 अप्रैल : शनिवार अर्थशास्त्र/शीघ्र लिपि-हिन्दी-अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान 

- 18 अप्रैल : सोमवार कम्प्यूटर विज्ञान, इनफोर्मेटिक्स प्रेक्टिसेस 

- 19 अप्रैल : मंगलवार गृहविज्ञान 

- 20 अप्रैल : बुधवार 20 दर्शनशास्त्र/सामान्य विज्ञान 

- 21 अप्रैल : गुरूवार राजनीति विज्ञान/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान 

- 22 अप्रैल : शुक्रवार व्यावसायिक विषयों और वरिष्ठ उपाध्याय विषयों की परीक्षा 

- 23 अप्रैल शनिवार हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा/टंकण लिपि (अंग्रेजी) 

- 26 अप्रैल मंगलवार चित्रकला विषय

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें