SIDBI Recruitment 2022 : सिडबी में ग्रेड ए अफसरों के 100 पदों पर भर्ती, मिलेगी 70000 रुपये सैलरी
SIDBI Recruitment 2022 : स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) ने ग्रेड ए ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर 4 मार्च 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार sidbi.in पर जाकर 24 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी - 28150 - 1550(4) - 34350 - 1750(7) – 46600 -EB - 1750(4) – 53600 - 2000(1) - 55600 (17 वर्ष) 70000/ लगभग।
योग्यता
लॉ में बैचलर डिग्री या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या किसी भी विषय में मास्टर डिग्री। या
CA / CS / CWA / CFA या पीएचडी ।
ध्यान रहे कि ऊपर दी गई डिग्रियों में उम्मीदवार के कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी है।
शैक्षणिक योग्यता की गणना 24 मार्च 2022 से की जाएगी।
पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आयु सीमा
21 से 28 वर्ष। आयु की गणना 4 मार्च 2022 से की जाएगी। एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन - लिखित ऑनलाइन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव व डिस्क्रिप्टिव एग्जाम) और इंटरव्यू।
आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस - 1100/- रुपये
एससी, एसटी व दिव्यांग - 175 रुपये
भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2022 को होगा। इंटरव्यू मई 2022 में संभावित हैं। परीक्षा इन 10 शहरों में होगी- अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और नई दिल्ली।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें