UP Election Exit Poll: UP चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे यहां देखें अबकी बार योगी सरकार या आ रहे अखिलेश ?
UP Exit Poll: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें फेज की वोटिंग खत्म हो गई है। अब 10 मार्च को काउंटिंग से पहले एग्जिट पोल की बारी है। यूपी में सरकार किसकी बनेगी यह तो गुरुवार को मतगणना के बाद तय होगा, लेकिन एग्जिट पोल से संकेत जरूर मिल सकता है। रिपब्लिक टीवी और पोल स्ट्रेट, आज तक एक्सिस माय इंडिया (Aaj Tak Axis My India) समेत लगभग सभी ओपिनियन पोल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है।
आज तक एक्सिस माय इंडिया का यूपी का Exit Poll
आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी एक बार फिर 300 पार जा सकती है। बीजेपी गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिल सकती हैं। सपा गठबंधन 71 से 101 सीटों पर कब्जा कर सकता है। बसपा को 3-9 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 1-3 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है तो अन्य के खाते में 2-3 सीटें जा सकती हैं।
News 24 Todays Chanakya में भी बीजेपी को बहुमत
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के मुताबिक, यूपी में बीजेपी 294 सीटें जीत सकती है। सपा को 105 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बसपा को महज 2 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस और अन्य को 1-1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
रिपब्लिक पी. मार्क एग्जिट पोल
रिपब्लिक पी. मार्क एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी एक बार फिर यूपी में बहुमत हासिल कर सकती है। बीजेपी को 240 सीटें मिलने का अनुमान है। सपा को 140 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। बसपा को एक एक बार फिर 14 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। बीजेपी को 40.1 फीसदी सीटें मिल सकती हैं। सपा को 34 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। बसपा को 16.3 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।
पोल स्ट्रेट के एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार
पोल स्ट्रेट के मुताबिक, बीजेपी को 211 से 225 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 146 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बसपा को 14 से 24 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 4-6 सीट मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
इंडिया न्यूज जन की बात (India News Jan ki Baat)
इंडिया न्यूज़ ने जन की बात के साथ एग्जिट पोल किया है। बीजेपी को 222 से 260 सीटें मिल सकती हैं। सपा गठबंधन को 135-165 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा बसपा को 4 से 9 और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया न्यूज जन की बात के मुताबिक, बीजेपी को 40-42 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। सपा गठबंधन को 36-34 फीसदी मिलने का अनुमान है। बसपा को 16-13 फीसदी हिस्सा मिल सकता है। कांग्रेस को 4-6 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है तो अन्य के खाते में 4-5 फीसदी वोट जा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत का अनुमान, बीजेपी को बहुमत
टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 225 सीटें मिल सकती हैं। सपा गठबंधन 151 सीटों पर सिमट सकता है। बसपा को 14 सीट मिल सकती है तो कांग्रेस के हाथ महज 9 सीटें जा सकती हैं।
सात चरणों में हुई वोटिंग
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में वोटिंग हुई है। पहले फेज की वोटिंग 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में हुई थी। 14 फरवरी को 55 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हुआ तो 20 फरवरी को तीसरे चरण और 23 फरवरी को चौथे फेज में मतदान हुआ। 27 फरवरी को पांचवें, 3 मार्च को छठे और 7 फरवरी को सातवें चरण की वोटिंग हुई है।
2017 में कैसा रहा था नतीजा
उत्तर प्रदेश में 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई थी। पिछले चुनाव में भाजपा गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं। अकेले बीजेपी ने 300 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाया था। यह यूपी में बीजेपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। सपा गठबंधन 47 सीटों पर सिमट गया था। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें