Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

Sarkari Naukri in UP 2022: UPPSC और UPSSSC से एक साल में मिलेंगी 28 हजार से अधिक नौकरियां




Sarkari Naukri in UP 2022: UPPSC और UPSSSC से एक साल में मिलेंगी 28 हजार से अधिक नौकरियां


यूपी सरकार एक साल में 28455 नई नौकरियां देगी। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये की जाएंगी। इसके तहत पहले सौ दिन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 3472 भर्तियां करेगा। फिर छह माह के दौरान 2242 और अगले छह महीने में 2741भर्तियां की जाएंगी। इसी तरह अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहले सौ दिन में 12000, फिर छह माह तक 3000 और अगले छह महीने में 5000 यानी कुल 20 हजार भर्तियां करेगा। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इसके लिए लक्ष्य तय करते हुए आयोगों को इसकी जानकारी दे दी है।

तय समय पर करनी होंगी भर्तियां

राज्य सरकार ने इस बार तय कार्यक्रम के आधार पर नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे खाली पदों का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजने की प्रक्रिया अभी से शुरू कर दें। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का मानना है कि समय से भर्ती प्रस्ताव मिलने पर आयोगों को भर्ती के लिए कैलेंडर बनाने में दिक्कत नहीं होगी और तय समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

नई अकादमी की महत्वपूर्ण भूमिका

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग डा. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निर्माण करा रहा है। इसके निर्माण पर 474.27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका निर्माण होने के बाद विभिन्न विभागों द्वारा चल रहे प्रशिक्षण संस्थानों को एक छतरी के नीचे लाया जा सकेगा। इसका मकसद प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए कर्मियों को नई तकनीकी में दक्ष करना है।

आईएएस व पीसीएस को प्रशिक्षण

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने यह भी फैसला किया है कि सचिवालय में पहली बार संयुक्त सचिव व विशेष सचिव के पद पर तैनात होने वाले आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें सचिवालय की कार्यप्रणाली के बारे में बताया जाएगा, जिससे वे बेहतर काम कर सकें। अभी ऐसी व्यवस्था न होने की वजह से नए अधिकारियों को सचिवालय की कार्यप्रणाली समझने में बाधा होती है।

इन पदों पर होंगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग समूह ‘क’ व ‘ख’ के पदों पर भर्तियां करता है। सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्रवक्ता, वाणिज्य कर अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता व प्रधानाचार्य के पदों पर भर्तियां करता है। इसी तरह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ‘ग’ व ‘घ’ के पदों पर नियुक्तियां करता है। समूह ‘ग’ में बाबू से लेकर अवर अभियंता तक के पद आते हैं और समूह ‘घ’ में अनुसेवक व चालक जैसे पद आते हैं।

यूपीएसएससी में चल रही हैं ये भर्तियां

पद नाम                         पद       

एएनएन                         9212 

मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग      16

लेखपाल                       8985

सहायक बोरिंग टेक्नीशियन    486

आईटीआई अनुदेशक          2504

सम्मिलित तकनीकी सेवा       292

वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक  655

ग्राम पंचायत अधिकारी         1953



शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें