Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

BPSSC FRO/Enforcement SI PET: एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें- परीक्षा की तारीख

 

BPSSC FRO/Enforcement SI PET: एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें- परीक्षा की तारीख

BPSSC FRO/Enforcement SI PET: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने BPSSC FRO/ Enforcement SI PET एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार bpssc.bih.nic.in पर जा सकते हैं। आधिकारिक  के अनुसार रेंज अधिकारियों और एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर पोस्ट पदों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा 5 मई से 9 मई, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

बता दें, भर्ती अभियान का लक्ष्य बिहार पुलिस परिवहन विभाग में एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के कुल 212 पदों और वन के रेंज अधिकारियों के 43 पदों को भरना है। एडमिट कार्ड  डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने  आवेदन संख्या / मुख्य परीक्षा रोल नंबर या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉगिन कर सकते हैं। 

BPSSC RO/Enforcement SI PET 2020: एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए यहां करें क्लिक

BPSSC FRO/ Enforcement SI PET Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  bpssc.bih.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2- " BPSSC FRO और SI PET" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 5- डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।

बता दें, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।


 


 


 



शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें