Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 27 अप्रैल 2022

BSSC : बिहार कर्मचारी चयन आयोग जल्द निकालेगा सैंकड़ों पदों पर भर्ती


 

BSSC : बिहार कर्मचारी चयन आयोग जल्द निकालेगा सैंकड़ों पदों पर भर्ती

BSSC Recruitment 2022 : बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कृषि विभाग में 2667 विभिन्न पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाएगी। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के 774 पद, सहायक निदेशक (शष्य), कोटि-1 वर्ग-2 के 89 पदों का रोस्टर क्लियरेंस करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को अपनी अनुशंसा भेज दी गई है। 

साथ ही, कृषि समन्वयक के 1470 पद, उद्यान सेवक (माली) के 247 पद तथा उद्यान लिपिक के 87 पदों का रोस्टर क्लियरेंस करते हुए कर्मचारी चयन आयोग को कृषि विभाग द्वारा अनुशंसा भेजी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो जाएगी। यह जानकारी उन्होंने मंगलवार को नवनियुक्त बिहार कृषि सेवा कोटि-1 (शष्य), वर्ग-2 के पदाधिकारियों का बामेती, पटना में आयोजित प्रवेशकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग के सचिव डॉ. एन. सरवण कुमार ने की। 


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें