Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

BPSC : बीपीएससी 66वीं में वैकेंसी की संख्या को लेकर अहम नोटिस जारी


 

BPSC : बीपीएससी 66वीं में वैकेंसी की संख्या को लेकर अहम नोटिस जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों की संख्या में बदलाव किया है। बीपीएससी ने नोटिस में कहा है कि 66वीं भर्ती के नोटिफिकेशन में क्रम संख्या 1 पर दिए गए पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) में अंतर्गत दिव्यांग कोटि के कर्णांकित 2 पद (ओएच-01 व एमडी 01) के बदले बिहार प्रोबेशन सेवा के मूल कोटि का 2 पद उपलब्ध कराया गया है। इस तरह अब गृह विभाग (कारा) के अधीन बिहार प्रोबेशन सेवा (प्रोबेशन पदाधिकारी) के अंतर्गत दिव्यांग कोटि के 5 पद (वीआई-01, ओएच-01, डीडी-01 व एमडी - 02) उल्लेखित हैं। 

बीपीएससी 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 689 पदों पर नियुक्ति की जानी है। आपको बता दें कि बीपीएससी 66वीं मुख्य परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अभ्यर्थी एग्जाम के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन इसी साल 29 जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक किया गया था।  

बीपीएससी 66वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा से गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग के विशेष शाखा में जिला समादेष्टा, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर विकास सह आवास विभाग, उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्रम संसाधन विभाग में नियोजन पदाधिकारी-जिला नियोजन पदाधिकारी, गृह विभाग में बिहार प्रोबेशन सेवा, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षालय, गृह विभाग में काराधीक्षक, वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर सहायक आयुक्त, निर्वाचन विभाग में अवर निर्वाचन पदाधिकारी में नियुक्ति की जानी है। 

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें