Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 4 अप्रैल 2022

UP Police Constable Bharti 2022 : कल है अहम दिन, यूपी पुलिस कांस्टेबल 26000 भर्ती के आवेदन में देरी का डर


 

UP Police Constable Bharti 2022 : कल है अहम दिन, यूपी पुलिस कांस्टेबल 26000 भर्ती के आवेदन में देरी का डर

UP Police Constable Bharti 2022 : लाखों युवाओं को यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26000 पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। लेकिन मौजूदा स्थिति से मिलते संकेतों से लगता है कि इसमें कहीं देरी न हो जाए। योगी सरकार ने यूपी में तीन महीने के अंदर 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। लेकिन ये भर्तियां एसआई और एएसआई की हैं। यूपी पुलिस एसआई के 9534 पदों पर भर्ती का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जबकि एसआई व एएसआई (गोपनीय, लेखा व लिपिकीय) के 1329 पदों पर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।  

इसके अलावा यूपी पुलिस में SI व ASI के 243 पदों पर नई भर्ती की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती का भी टेंडर नोटिस जारी कर दिया गया है। लेकिन इस बीच सरकार की तरफ से कहीं भी यूपी पुलिस 26210 कांस्टेबल व 172 फायरमैन भर्ती को लेकर कोई बयान या घोषणा नहीं की गई है। इससे लगता है कि भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने में और देरी होगी। 

कल दाखिल करना होगा टेंडर

भर्ती बोर्ड ने 24 मार्च को एग्जाम एजेंसी की ओर से टेंडर भरने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी थी। अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम करवाने के लिए टेंडर भरने की इच्छुक परीक्षा एजेंसियों को कल 5 अप्रैल 2022 को सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच अपनी निविदाएं पेश करनी होंगी। इससे पहले कई बार टेंडर भरने की डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है। अभी तक सिर्फ दो एजेंसियों के द्वारा ही निविदाएं दाखिल की गई हैं। कोई नया ऐलान न होने से डर है कि कहीं टेंडर प्रक्रिया और आगे न खिसका दी जाएगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल 26210 भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है।  यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा। 

पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी। परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें