Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 31 मई 2022

रिक्शा और ठेलिया चलाने वालों को मिलेगा फ्री आवास-भोजन, जानिए योगी सरकार की प्लानिंग



 रिक्शा और ठेलिया चलाने वालों को मिलेगा फ्री आवास-भोजन, जानिए योगी सरकार की प्लानिंग

प्रदेश के हर जिले में रिक्शा व ठेलिया चालकों के लिए आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। यहां उन्हें नि:शुल्क आवास के साथ ही भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी राज्य के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में दी।

वहीं समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने बताया कि मुख्यमंत्री शादी अनुदान में सुविधा और पारदर्शिता के लिए उनका विभाग अब एक अलग पोर्टल विकसित कर रहा है, जिसमें इस योजना के आवेदकों के आनलाइन पंजीकरण होंगे। दोपहर सवा तीन बजे से शाम सवा छह बजे के बीच पीठ पर अधिष्ठाता रवि वर्मा और उमाशंकर सिंह ने क्रमश: सदन की कार्यवाही का संचालन किया।

सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पाण्डेय ने अपने क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऊंचाहार में बकुलाई नाला जो 242 किलोमीटर लम्बा है और प्रतापगढ़ में सई नदी में गिरता है, उस पर निर्माण कार्य के लिए सपा की सरकार के कार्यकाल में 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, मगर आज तक यह निर्माण नहीं हो सका। उन्होंने सरकार का ध्यान ऊंचाहार क्षेत्र में जर्जर हो रही हाइटेंशन लाइन से होने वाली दुर्घटनाओं की तरफ आकृष्ट करते हुए इस समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।

बजट पर चर्चा में सोनभद्र से भाजपा के भूपेश चौबे, निषाद पार्टी के डा.संजय निषाद, सपा के महबूब अली, भाजपा के अमित अग्रवाल व राजकुमार सहयोगी, भाजपा की ही अर्चना पाण्डेय, सपा के सचेतक कमाल अख्तर, भाजपा के अशोक कुमार, सपा के मो.नासिर, भाजपा के दानिल आजाद अंसारी ने अपने विचार रखे। भाजपा की रजनी तिवारी, सपा की पिंकी सिंह, भाजपा के शशांक त्रिवेदी, भाजपा के मनोज कुमार प्रजापति, सपा के अभय सिंह, भाजपा के मुकेश चौधरी व राजीव सिंह बब्बू भईया ने भी बजट चर्चा में भाग लिया।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें