Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 31 मई 2022

NEET ही नहीं, UPSC सिविल सर्विस की नर्सरी बनने लगा West UP, पहली बार वेस्ट यूपी से श्रुति शर्मा ने दिलाई पहली रैंक

 

NEET ही नहीं, UPSC सिविल सर्विस की नर्सरी बनने लगा West UP, पहली बार वेस्ट यूपी से श्रुति शर्मा ने दिलाई पहली रैंक

UPSC Toppers: सोना उगलने वाली वेस्ट यूपी की धरती की मेधा राष्ट्रीय फलक पर हर साल खुद को करने लगी है। सोमवार को आए यूपीएससी के रिजल्ट में बिजनौर की श्रुति शर्मा ने पहली रैंक पाते हुए वेस्ट यूपी को नए मुकाम पर पहुंचा दिया। सिविल सर्विस में बीते वर्षों में मेरठ, सहारनपुर, आगरा और मुरादाबाद मंडल से कई छात्र यूपीएससी में अच्छी रैंक के साथ चमके हैं। 2014 में हिन्दी माध्यम के टॉपर और राष्ट्रीय स्तर पर 13वीं रैंक पाने वाले निशांत जैन भी मेरठ के रहने वाले हैं। वे इस वक्त राजस्थान में कलक्टर हैं। 1980 में अशोक शर्मा ने यूपीएससी में 10वीं रैंक पाकर मेरठ को पहचान दी थी।  

शशांक शेखर, शशिकांत, ब्रह्मदत्त...

इस साल श्रुति शर्मा की यूपीएससी में शानदार उपलब्धि के बीच मेरठ की मिट्टी सिविल सर्विस में दशकों पहले भी आईएएस पैदा करने वाली रही है। बीच में कुछ समय के लिए इस पर ब्रेक लगा। 10वीं रैंक पाकर आईएएस बनने वाले अशोक शर्मा हों, या फिर पूर्व विदेश सचिव शशांक शेखर, शशिकांत हो या फिर ब्रह्मदत्त एवं राजीव भाटिया, ये सभी मेरठ से रहे हैं। 

बीते वर्षो में सिविल सर्विस में क्षेत्र से रैंक

नाम                 रैंक       वर्ष         स्थान

निशांत जैन          13       2014    मेरठ

अदिति सिंह         54       2020    गाजियाबाद

ओजस्वी           227       2019    मेरठ

तान्या सिंहल        159     2019     मेरठ

डॉ.अपाला मिश्रा   09       2020    गाजियाबाद

हर्षिका              169       2020   गाजियाबाद

संधि जैन           329      2020    मुजफ्फरनगर

अदिति सिंह        679     2020     मेरठ

नीट में भी चमका था वेस्ट

वर्ष 2021 में मेरठ से शुभम ने राष्ट्रीय स्तर पर सातवीं रैंक पाई थी। यूपीएसएससी, जेईई मेन्स, जेईई एडवांस एवं नीट सहित विभिन्न प्रतियोगित परीक्षाओं में मेरठ, सहारनपुर और आगरा मंडल के मेधावी टॉप-10 में रहे हैं। 

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें