Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 18 मई 2022

Daily Current Affairs | 18 May Current affairs 2022


 

Daily Current Affairs | 18 May Current affairs 2022

1).  हाल ही में किस राज्य सरकार ने'ई-अधिगम(eAdhigam)'योजना शुरू की है?

उत्तर – हरियाणा

  • हरियाणा सरकार ने'ई-अधिगम(e-Adhigam)योजना शुरू की है,जिसके तहत लगभग3लाख
  • छात्रों को उनकी ऑनलाइन शिक्षा में सहायता के लिए टैबलेट कंप्यूटर प्रदान किये जायेंगे।
  • राज्य सरकार ने पांच लाख छात्रों को गैजेट उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।
  • हरियाणा इनिशिएटिव ऑफ़ गवर्नमेंट विद एडॉप्टिव हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद
  • विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने'एडवांस डिजिटल मॉड्यूल(Advance Digital Adigham)'योजना का-Haryana Initiative of Government with Adaptive Modules शुभारंभ किया।

राज्यों की योजनाएं

  • माँ की रसोई'योजना-पश्चिम बंगाल
  • लाडली लक्ष्मी'योजना मध्य प्रदेश-
  • स्मार्ट ब्लैक बोर्ड'योजना तमिल नायडू-
  • बाल श्रम विद्या'योजना उत्तर प्रदेश-
  • मुख्यमंत्री किसान मित्र'योजना-राजस्थान
  • मेरा काम,मेरा मान'योजना पंजाब
2).  मरुस्थलीकरण पर COP15 शिखर सम्मेलन में भारत की तरफ से किस मंत्री ने नेतृत्व किया?

उत्तर –भूपेंद्र यादव

  • केंद्रीय पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भारतीय दल मरुस्थलीकरण के 15 वें सम्मेलन(UNCCD COP15)के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के लिए आबिदजान, कोटे डी आइवर पहुंचे ।

शिखर सम्मेलन 2022

  • NATO सम्मेलन-स्पेन
  • BRICS सम्मेलन-चीन
  • BIMSTEC सम्मेलन श्रीलंका
  • G7 सम्मेलन जर्मनी
  • G20 सम्मेलन-भारत
  • GCOP 27 सम्मेलन मिस्त्र
  • QUAD सम्मेलन- आस्ट्रेलिया
  • रक्षा प्रदर्शनी- 2022- गुजरात

3). हाल ही में केईबी हाना बैंक(KEB Hana Bank)पर RBI बैंक ने कितना जुर्माना लगाया है?

उत्तर – 59 लाख

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने कोरियन बैंक केईबी हाना बैंक(KEB Hana Bank)पर जमा पर ब्याज दर'से
  • संबंधित कुछ नियमों का पालननकरने पर 59 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक(जमा पर ब्याज दर)निदेश,2016"पर आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों का
  • अनुपालननकरने के लिए कोरियाई बैंक को दंडित किया गया है।
4). किस देश की अन्ना कबाले दुबा(Anna Qabale Duba)नर्स को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नर्स का ख़िताब मिला है?

उत्तर – केन्या

मार्साबिट काउंटी रेफरल अस्पताल में तैनात केन्याई नर्स अन्ना कबाले दुबा(Anna Qabale Duba)ने अपने समुदाय में महिला जननांग विकृति(एफजीएम)जैसी पुरानी सांस्कृतिक प्रथाओं के खिलाफ शिक्षा का समर्थन करने और अभियान चलाने के लिए उद्घाटन एस्टर गार्जियन ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड जीता।

5). वर्ष 2022-24 की अवधि के लिए एसोसिएशन ऑफ़ एशियन इलेक्शन अथॉरिटी का अध्यक्ष किस देश को चुना गया है ?

उत्तर – भारत

6). MICP टेक्नोलॉजी सुर्ख़ियों में है, यह किससे संबंधित है ?

उत्तर – बायो सीमेंट के उत्पादन से

7). किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाश वर्ष मनाए जाने का निर्धारण किया गया है ?

उत्तर – यूनेस्को

8). हाल ही में सेंचल वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी सुर्ख़ियों में था, यह कहाँ स्थित है ?

उत्तर – पश्चिम बंगाल

9). भारत के कितने राज्यों की सीमा नेपाल देश से लगती है ?

उत्तर – 5 राज्य ( उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम )

10). हाल ही में समाचारों में रहा “एंडोसल्फान” क्या है ?

उत्तर – कीटनाशक

11). भारत का 52वां टाइगर रिजर्व ‘रामगढ़ विषधारी’ किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर – राजस्थान

12). कन्हेरी गुफाएँ कहाँ स्थित है ?

उत्तर – संजय गाँधी राष्ट्रिय उद्यान, महाराष्ट्र

13). हाल ही में एलिजाबेथ बोर्न किस देश की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनी है ?

उत्तर – फ़्रांस

14). हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने पहली बार चाँद की मिट्टी में पौधों को सफलतापूर्वक उगाया है ?

उत्तर – अमेरिका


विश्व कृषि पर्यटन दिवस 2022

प्रतिवर्ष ‘विश्व कृषि पर्यटन दिवस’ 16 मई को मनाया जाता है | इस दिवस का उद्देश्य कृषि और पर्यटन क्षेत्र को एकीकृत कर किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करना है | कृषि पर्यटन का आशय पर्यटन के उस रूप से है, जिसमें ग्रामीण संस्कृति को पर्यटक आकर्षण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है | यह पारिस्थितिकी पर्यटन के समान ही है, यद्यपि इसमें प्राकृतिक परिदृश्य के बजाय सांस्कृतिक परिदृश्य को शामिल किया जाता है |

कृषि पर्यटन में कृषि आय बढ़ाने और एक गतिशील, विविध ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण क्षमता है | कई विकसित देशों में कृषि पर्यटन, पर्यटन उद्योग का एक अभिन्न अंग बन गया है | भारत में कृषि पर्यटन को विकसित करने और बढ़ावा देने वाला अग्रणी राज्य महाराष्ट्र है | कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृषि पर्यटन विकास निगम का गठन महाराष्ट्र में वर्ष 2005 में किया गया था |


दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नर्स केन्या की नर्स अन्ना कबाले दूबा बनी

केन्या की नर्स अन्ना कबाले दूबा ने अपने समुदाय में महिला जननांग विकृति जैसी पुरानी सांस्कृतिक प्रथाओं के खिलाफ शिक्षा का समर्थन करने और अभियान चलाने के लिए ‘एस्टर गार्जियन ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड’ जीती है | अन्ना कबाले दुबा को दुबई में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में अमीरात के सीईओ शेख अहमद बिन सईद अल मक्तूम द्वारा पुरस्कार राशी 250,000 अमरीकी डॉलर से सम्मानित किया गया है |

केन्या की रहने वाली अन्ना कबाले दूबा ने कम उम्र में शादी के खिलाफ और फिमेल जेनिटल म्यूटेशन के खिलाफ अभियान चलाकर दुनियाभर में सुर्खियाँ बटोरी थी | उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करते समय खुलासा की की, वे अपने कबाले दूबा फाउंडेशन के माध्यम से मार्साबिट में एक स्कुल बनाया था, जो दिन और शाम के दौरान एक अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए युवा विद्यार्थियों और वयस्कों को कक्षाएँ प्रदान करता है |

संत का दर्जा पाने वाले पहेल सामान्य भारतीय व्यक्ति देवसहायम पिल्लई कौन है ? देवसहायम पिल्लई को संत क्यों घोषित किया गया है ?

देवसहायम पिल्लई का जन्म 23 अप्रैल 1712 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के नटलम गाँव में हुआ था | वर्ष 1745 में वे कैथोलिक बन गए तथा इन्होने इसाई धर्म को अपनाने के बाद अपना नाम ‘लेजारुस’ रख लिया था, जिसका अर्थ होता है ‘भगवान मेरी मदद करे’ ( God is my help ). बाद में वे देवसहायम के नाम से जाने गए | इन्होने देश में प्रचलित जातिगत भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था जिसके परिणामस्वरूप इन्हें बहुत अधिक प्रतारित किया गया था और हत्या भी कर दी गई थी |

देवसहायम की हत्या गोली मारकर 14 जनवरी 1752 को अरलवैमोझी के जंगल में कर दिया गया था | व्यापक तौर पर उन्हें एक शहीद माना जाता है और उनके नश्वर अवशेषों को कोट्टार, नागरकोइल में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कैथेड्रल के अन्दर दफनाया गया था | वर्ष 2012 में वेटिकन ने एक कठोर तथा सख्त प्रक्रिया के बाद उनकी शहादत को मान्यता दी |

देवसहायम पिल्लई को संत की उपाधि ऐसे समय में दी गई जब भारत में सांप्रदायिकता के मामले में विस्तार देखा जा रहा है | देवसहायम पिल्लई को संत घोषित किया जाना चर्च के लिए भी एक बड़ा अवसर है ताकि वह वर्तमान समय में प्रचलित सांप्रदायिकता के समक्ष स्वयं को खड़ा रख सके | सांप्रदायिकता हमारी संस्कृति में अपने स्वयं के धार्मिक समुदाय के प्रति अंध निष्ठा है | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें