RRB NTPC CBT 2: एग्जाम सिटी स्लिप हो गई है जारी, क्या CBT 2 में भी लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था, जानें यहाँ
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा (CBT 2) की तारीखों का ऐलान काफी पहले ही करदिया था और अब इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने परीक्षा का शहर देख सकते हैं। हालांकि RRB अभी सिर्फ लेवल-4 और लेवल-6 पदों के लिए CBT 2 का आयोजन 9 मई व 10 मई 2022 को करने वाली है। जबकि लेवल-2, लेवल-3 और लेवल-5 के पदों के लिए CBT 2 की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। इस भर्ती के जरिये कुल 35,277 पदों पर भर्ती कीजानी है।
क्या CBT 2 में भी लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था :
RRB द्वारा इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके CBT 2 में भी अभ्यर्थियों के मार्क्स को नॉर्मलाइज किया जाएगा। हालांकि यह व्यवस्था तभी लागू होगी जब एक पे लेवल के पदों के लिए CBT 2 का आयोजन दो या उससे अधिक शिफ्ट्स में किया जाए। वहीं RRB द्वारा अभी तक दी गई सूचनाओं के मुताबिक यह कोशिश की जाएगी कि एक पे लेवल के पदों की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित हो। अगर ऐसा संभव नहीं हो पाता है औरएक पे लेवल के पदों की परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित होती है तो इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है।
CBT 1 से कितनी अलग होगी यह परीक्षा :
NTPC भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली दूसरे चरण की परीक्षा पहले चरण की परीक्षा से काफी अलग होगी। दरअसल दूसरे चरण की परीक्षा मेंअभ्यर्थियों को पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसमें 2, 3, 4, 5, और 6 पे लेवल वाले अभ्यर्थियों के लिए पे लेवल केहिसाब से अलग अलग परीक्षा होगी और इसमें पे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल भी अलग अलग होगा। जबकि, CBT 1 में सभी अभ्यर्थियोंके लिए कॉमन परीक्षा हुई थी। CBT 2 में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35 प्रश्न और रिजनिंग के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन120 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें