Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 10 मई 2022

UPPSC : 9 विभागों में 24 राजपत्रित पदों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से किया गया बाहर



 UPPSC : 9 विभागों में 24 राजपत्रित पदों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से किया गया बाहर

ओलंपिक, राष्ट्रमण्डल खेल, एशियाई खेल जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ी अब सीधे राजपत्रित अधिकारी बन सकेंगे। मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में नौ विभागों में 24 राजपत्रित पदों को लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर कर दिया गया है। मंत्रिपरिषद ने अन्तरराष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी पदक विजेता खिलाड़ियों की राजपत्रित पदों पर नियुक्ति के  लिए ‘उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पद विजेता सीधी भर्ती नियमावली, 2022’ के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल इकाना स्टेडियम में हुए खिलाड़ी सम्मान समारोह में बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी बनाने की घोषणा की थी। पर खिलाड़ियों की भर्ती में लोक सेवा आयोग बीच में आ रहा था। मंत्रिपरिषद के इस फैसले के बाद अब खिलाड़ी सीधे राजपत्रित पद पर भर्ती हो सकेंगे। 

बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेलों के तहत ओलम्पिक खेलों, एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ खेलों, विश्वकप, विश्व चैम्पियनशिप के साथ ही पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले  प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ियों को भी सम्मिलित किए जाने का निर्णय मंत्रिपरिषद द्वारा लिया गया है।  

नौ विभागों में 24 राजपत्रित पद निर्धारित किए गए

सीधी भर्ती नीति के तहत प्रदेश के नौ सरकारी विभागों के चिन्हित 24 राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति प्रदान किए जाने का प्राविधान किया गया है। यह 24 पद नौ विभिन्न विभागों  ग्राम्य विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, गृह विभाग, पंचायतीराज विभाग, युवा कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग एवं राजस्व विभाग के हैं। ये सभी लोक सेवा आयोग की परिधि के थे। अब पदों को लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर किए जाने का फैसला किया गया है। यह फैसला लोक सेवा आयोग की सहमति के बाद, कार्मिक विभाग द्वारा ‘उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन) विनियम, 1954’ में यथावश्यक संशोधन करते हुए किया गया है।

कई खिलाड़ी हैं दावेदार

राजपत्रित अधिकारी बनने के राज्य में कई खिलाड़ी दावेदार हैं। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय समेत करीब दर्जन भर खिलाड़ी राजपत्रित पदों के दावेदार हैं। इनमें एशियाई खेल पदक विजेता सीमा पुनिया, निशानेबाज सौरभ चौधरी एवं शार्दूल, पहलवान दिव्या काकरान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। पर खेल विभाग के अधिकारी बताते हैं कि जिस समय से शासनादेश जारी होगा उस समय से ही भर्ती की जाएगी। 

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें