Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 25 मई 2022

UPSC ESE mains Exam 2022: यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी


 

UPSC ESE mains Exam 2022: यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी

UPSC ESE mains Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 2022 की तारीख जारी कर दी है।  जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि यह परीक्षा 26 जून रविवार को आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट 9 से 12 और दोपहर को 2 बजे से 5 बजे तक होगी। पेपर तीन घंटों का होगा और कुल अंक 300 होंगे।

डायरेक्ट टाइमटेबल देखने के लिए यहां करें क्लिक

पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर शामिल होंगे ।दूसरी शिफ्टमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है और 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।  यह भर्ती के माध्यम से 247  खाली पदों को भरा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें