Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 10 जून 2022

UP Lekhpal Exam 2022: लेखपाल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड इस दिन जारी हो सकते है जनिए बड़ी अपडेट



 UP Lekhpal Exam 2022: लेखपाल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड इस दिन जारी हो सकते है जनिए बड़ी अपडेट

उत्तर प्रदेश में इस वक्त लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीचआवेदन मांगे गए थे। UPSSSC ने इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के मार्क्स के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। 

वहीं इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को ही प्रस्तावित थी। लेकिनआयोग ने इसकी तारीखों को आगे बढ़ा दिया है और अब इसका आयोजन 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए तारीख के आगे बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि अब उनका एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जाएगा। इस संबंध में UPSSSC ने अभी तक कोई सूचना तो नहीं दी है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे 2,47,667 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें