Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 9 जून 2022

Rajasthan CET 2022 date : RSMSSB ने नए कैलेंडर में सीईटी को भी किया शामिल, इसी से होगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती


 

Rajasthan CET 2022 date : RSMSSB ने नए कैलेंडर में सीईटी को भी किया शामिल, इसी से होगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती

Rajasthan CET 2022 date , RSMSSB Exam Calendar 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को 13 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया जिसमें राजस्थान सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) को भी शामिल किया गया है। नए कैलेंडर के मुताबिक ग्रेजुएशन लेवल का सीईटी दिसंबर 2022 में और 12वीं लेवल का सीईटी फरवरी 2023 में आयोजित होगा। 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती व एलडीसी भर्ती 12वीं वाले सीईटी और प्लाटून कमांडर भर्ती ग्रेजुएशन वाले सीईटी के दायरे में आएंगी। इससे पहले चयन बोर्ड ने 27 मई को भी परीक्षा कैलेंडर जारी किया था। नए कैलेंडर में बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती की तिथियों में बदलाव किया है। साथ ही सीईटी व अध्यापक भर्ती परीक्षा को शामिल किया है।  

RSMSSB exam calendar 2022 : यहां देखें कब है कौन सी परीक्षा

18 जून - बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2021

19 जून - वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2021

28, 29, 30 जून - प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2022

9 जुलाई - ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा (मुख्य परीक्षा)- 2021

9 जुलाई - हाउस कीपर सीधी भर्ती परीक्षा 2022

10 सितम्बर - कनिष्ठ अभियंता (कृषि) सीधी भर्ती परीक्षा 2022

11 सितम्बर - पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड सीधी भर्ती परीक्षा 2022

25 सितम्बर - शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड सीधी भर्ती 2022

6 नवम्बर - वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 

12 व 13 नवम्बर - वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 

सीईटी ( CET ) ग्रेजुएशन लेवल - दिसंबर 2022

रीट 2022 में चयनित अभ्यर्थियों की अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2022  - जनवरी 2023

सीईटी ( CET ) 12वीं लेवल - फरवरी 2023

Rajasthan CET 2022 : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सीईटी में दायरे में आने के बाद यह दो चरणों में होगी। पहले अभ्यर्थियों को सीईटी की पात्रता लेनी होगी, इसके बाद भर्ती परीक्षा होगी।  सीईटी के परिणाम की वैधता एक साल होगी। यह परीक्षा हर साल होगी। राजस्व पटवारी, वीडीओ भर्ती, लैब इंचार्ज, पंचायतीराज एलडीसी, टैक्स असिस्टेंट, उद्योग अधिकारी, उद्योग निरीक्षक, प्रबंधक उद्योग, ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर, कॉर्डिनेटर सुपरविजन जैसी भर्तियों को सीईटी से बाहर रखा गया है। 

ग्रेजुएशन लेवल के सीईटी में आने वाली भर्तियां

प्लाटून कंमाडर, अधीनस्थ सिंचाई सेवा के जिलेदार, कनिष्ठ लेखाकर, तहसील राजस्व लेखाकार, महिला अधिकारिता अधीनस्थ सेवा के पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता, एकीकृत बाल विकास सेवा के पर्यवेक्षक, कारागार अधीनस्थ सेवा के उपजेलर और समाज कल्याण अधीनस्थ सेवा के छात्रावास अधीक्षक ग्रेड द्वितीय।

12वीं लेवल वाले सीईटी में ये भर्तियां आएंगी

वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, सचिवालय सेवा के लिपिक ग्रेड द्वितीय, अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा के कनिष्ठ सहायक, आरपीएससी लिपिकवर्गीय सेवा के लिपिक ग्रेड द्वितीय और पुलिस कांस्टेबल।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें