Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 10 जून 2022

UP Board Result 2022: इंतजार की घड़ी खत्म शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताई रिजल्ट की तारीख

 

UP Board Result 2022: इंतजार की घड़ी खत्म शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताई रिजल्ट की तारीख

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में माध्यमिकशिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी का कहना है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, UP Board Result 2022 संभवतया 15 जून के बाद तक जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 14 से 16 जून के बीच जारी किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की थी। छात्र इतने लंबे समय से रिजल्ट इंतजार कर रहे हैं और वे अपना परिणाम देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को निकाल कर रख लें। जल्द ही परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 27 लाख से अधिक छात्रों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था।  

बीते साल ऐसा रहा था परिणाम

UP Board Result 10th  2022 : पिछले वर्ष (2021) यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 99.52 फीसदी और 12वीं में 97.88 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट घोषित होने के चलते मेरिट लिस्ट और टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की गई थी। हाईस्कूल में 99.52 प्रतिशत लड़के और 99.55 प्रतिशत लड़कियां सफल हुए थे। 10वीं में लड़कियों का पास फीसदी लड़कों की तुलना में .03 फीसदी ज्यादा था। 

UP Board Result 12th 2022 : पिछले वर्ष (2021) यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 97.88 फीसदी बच्चे पास हुए थे। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 97.92 फीसदी पास, साइंस में 97.88 फीसदी और कॉमर्स में 97.22 फीसदी पास हुए। 12वीं कृषि भाग-1 का रिजल्ट 95.89 प्रतिशत, कृषि भाग-2 का रिजल्ट 98.11 प्रतिशत और व्यावसायिक स्ट्रीम का रिजल्ट 98.47 प्रतिशत रहा था। इंटर में 97.47 फीसदी लड़के और 98.40 फीसदी लड़कियां सफल रहे। यानी लड़कियां 0.93 फीसदी ज्यादा पास हुईं। इंटरनल असेसमेंट से जारी रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों को अपने अंक सुधारने का मौका दिया गया था। इनके लिए अंक सुधार परीक्षा आयोजित की गई थी।

UP Board Result 2022: कक्षा 10वीं में ऐसे निकालें अपना पर्सेंटेज

उदाहरण के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में छह विषय होते हैं। सभी छह विषय के पेपर के पूर्णांक 100-100 हैं। यानी कुल अंक या कुल पूर्णांक 600 होते हैं। अब किसी छात्र को सभी विषयों में कुल मिलाकर 400 अंक मिले हैं तो उन 400 अंकों को कुल अंक या कुल पूर्णांक 600 से विभाजित करना है। जैसे (400/600) = 0.66  हुआ। अब इसे 100 से गुणा कर दें तो यह 66.66 हो जाएगा। अर्थात उस छात्र को  66.66 फीसदी मार्क्स मिले हैं।

UP Board Result 2022 : इस उदाहरण से समझें 12वीं का पर्सेंटेज निकालना

उदाहरण के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में पांच विषय हैं। पांचों विषय के पेपर के पूर्णांक 100-100 हैं। यानी कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 होते हैं। अब किसी छात्र को सभी विषयों में कुल मिलाकर 400 अंक मिले हैं तो उन 400 अंकों को कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 से विभाजित करना है। जैसे (400/500) = 0.80  हुआ। अब इसे 100 से गुणा कर दें तो यह 80 हो जाएगा।  अर्थात उस छात्र को 80 फीसदी मार्क्स मिले हैं। 


UP Board Result 2022: बोनस में मिलेंगे दो और चार अंक

पेपर कोड, 822AX, 822AY / 822 BA के साथ कक्षा 10वीं की गणित की परीक्षा में 2 और 4 बोनस अंक प्राप्त होंगे। कक्षा 10वीं के गृह विज्ञान, विज्ञान और हिंदी के कुछ प्रश्न पत्र सेटों को भी बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे। जबकि कक्षा 12वीं के हिंदी पेपर कोड 301 DL, 302 DP / 302 DR को क्रमशः 1 और पांच बोनस अंक मिलेंगे।

SMS के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां पर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

पंजीकृत मेलआईडी पर भेजा जाएगा रिजल्ट

बता दें बोर्ड इस बार छात्रों की पंजीकृत मेल आईडी पर रिजल्ट भेजने वाला था, लेकिन अधिकांश छात्रों की मेल आईडी पजीकृत ना होने के कारण इसें असुविधा हो रही है। ऐसे में अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या एसएमएस के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

 UP Board Result 2022 Websites: इन वेबसाइट्स पर आएगा रिजल्ट

10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmspresults.up.nic.in, results.gov.in, upresults.nic.in 2022upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in 2022 और results.nic.in पर जारी किया जाएगा।

UP Board 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?


  • उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब यहां दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी  जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
#UPBoardInterResult2022 #UPBoardHighSchoolResult2022 #UPBoard10thResult2022 #UPBoard12thResult2022

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें