Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 9 जून 2022

UP पंचायती राज आर्किटेक्ट- कंसल्टिंग इंजीनियर सिविल के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स



 UP पंचायती राज आर्किटेक्ट- कंसल्टिंग इंजीनियर सिविल के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

UP Panchayati Raj Architect/ Consulting Engineer Civil: पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश ने हाल ही में आर्किटेक्ट / कंसल्टिंग इंजीनियर सिविल (1875 पोस्ट) भर्ती 2022 के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं और वह आवेदन करने से पहले जानकारी पढ़ लें।

पदों के बारे में

आर्किटेक्ट / कंसल्टिंग इंजीनियर सिविल के 1875 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक

डायरेक्ट आवेदन करने के लिए यहां करें क्लिक

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए या उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech या B.Arch डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों  को किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना होगा।

उम्र सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 65 साल होनी चाहिए। आयु में छूट के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

जरूरी तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: जून 2022
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख : 15 जून 2022
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख : 15 जून 2022

जानें- जरूरी बातें

  •  उत्तर प्रदेश पंचायती राज आर्किटेक्ट / कंसल्टिंग इंजीनियर सिविल भर्ती 2022 के लिए  सभी इच्छुक उम्मीदवार 07/06/2022 से 15/06/2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • यूपी पंचायती राज सिविल इंजीनियर भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और अपना फोटो, साइन, आईडी प्रूफ और अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले अपनी भरी हुई डिटेल्स को एक बार चेक कर लें।
  • आगे की प्रक्रिया के लिए सबमिट फाइनल फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें