Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 13 अगस्त 2022

JEE Advanced Preparation Tips: जेईई एडवांस्ड की तैयारी में काम आएंगे एक्सपर्ट्स के ये टिप्स



JEE Advanced Preparation Tips: जेईई एडवांस्ड की तैयारी में काम आएंगे एक्सपर्ट्स के ये टिप्स

JEE Advanced Preparation Tips : भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड में सफलता के लिए गणित बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। जेईई मेन में सफल छात्र अगले चरण एडवांस्ड परीक्षा में पास होने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों आईआईटी की कुल 11,279 सीटों पर प्रवेश पाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

अध्ययन और अभ्यास से निश्चित मिलेगी सफलता: प्रो. उत्तम

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. केएन उत्तम ने र्जेईई एडवांस्ड में सफलता के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि भौतिकी दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ एक अत्यंत सरल व बहु उपयोगी व्यावहारिक विज्ञान है जो कि समस्याओं तथा प्राकृतिक रूप से होने वाली घटनाओं और परिवर्तनों को जानने तथा समस्याओं के हल एवं निदान में मददगार है। तकनीकी तथा प्रौद्योगिकी का विकास व उच्च तकनीकी युक्त दक्ष युवाओं को समाज की सेवा के लिए पैदा करना ही उच्च शिक्षा तथा उच्च शिक्षण संस्थानओ का उद्देश्य है। इस कार्य की पूर्ति के लिए हजारों छात्र जेईई की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। ऐसे छात्र जो जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको पाठ्य सामग्री कंठस्थ करने के बजाए उसका नियमित अध्ययन करना आवश्यक है। साथ ही साथ प्रॉब्लम हल करने की दक्षता प्राप्त करना भी अनिवार्य है। नियमित सवालों व मॉडल प्रश्न पत्रों को बार-बार हल करना चाहिए।

ट्रिपलआईटी में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) ब्रांच के प्रोफेसर बृजेंद्र सिंह ने जेईई मेंस में सफलता के राज बताए हैं। वह कहते हैं कि इसमें सफलता कठिन परिश्रम से मिलती है। यह यात्रा कुछ दिनों की नहीं है। बल्कि दो से तीन साल तक मेहनत करना पड़ा। धैर्य रखने की समक्षता और खुद की गलतियों को सुधारना चाहिए। जेई मेन में सभी टापिक को पढ़ना होगा। जेई एडवांस में आप उस टापिक को छोड़ सकते हैं लेकिन जेई मेन में ऐसा नहीं है। एनसीईआरटी आधारित रसायन विज्ञान की किताबों को पढ़ना होगा। तभी आसानी से फलता हासिल की जा सकती है। सप्ताह में एक बार खुद से परीक्षा भी देनी चाहिए।

इन पर दें ध्यान

- वेक्टर, थ्री डी एंड फंक्शन

- लिमिट कंटीन्यूटी, डिफरेंशिएबिलिटी

- मैक्सिमा एंड मिनिमा

- डेफिनिट इंटीग्रेशन, एरिया एंड डिफ्रेंशिएल इक्वेशन मैट्रिक्स

- स्ट्रेट लाइन, सर्कल, पैराबोला, एलिप्स हाइपरबोला

- काम्पलेक्स नंबर, इक्वेशन

सीएवी इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक संजय सिंह के अनुसार अपने कौशल, मजबूत और कमजोर पक्ष की पहचान करें और उसके अनुसार रणनीति तैयार करें। सिर्फ सिलेबस को पूरा करना जरूरी नहीं है। अपनी तैयारी को समय-समय पर जांचें और अधिक वेटेज वाले वर्गों पर ज्यादा ध्यान दें, ताकि आप अपना स्कोर बढ़ा सकें। पेपर के पैटर्न को समझने के लिए सैंपल टेस्ट के साथ पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें। कुछ टॉपिक ऐसे हैं जिनसे प्रत्येक वर्ष प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं।



JEE Advanced

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें