Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

MPPSC PCS Prelims Score Card 2022 : एमपी पीसीएस प्रीलिम्स का स्कोर कार्ड जारी, Direct Link

 

MPPSC PCS Prelims Score Card 2022 : एमपी पीसीएस प्रीलिम्स का स्कोर कार्ड जारी, Direct Link

MPPSC PCS Prelims Score Card 2022 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( एमपीपीएससी ) ने एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2022 का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। राज्य सेवा और वन सेवा दोनों के स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

आयोग ने कहा है कि वेबसाइट पर स्कोर कार्ड 8 नवंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा अभ्यर्थी दोनों प्रश्न पत्रों की ओएमआर शीट 50 रुपये देकर डाउनलो कर सकते हैं। पीसीएस परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को राज्य के 52 केंद्रों पर हुआ था। इस परीक्षा से राज्य सिविल सेवा में इस बार 283 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं राज्य वन सेवा परीक्षा में कुल 63 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

Direct link to check result here 

मुख्य परीक्षा 24 से 29 नवंबर तक होगी। इसका रिजल्ट फरवरी में जारी होगा। अप्रैल में इंटरव्यू होंगे। मई में फाइनल लिस्ट जारी होगी। राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 की मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर को होगी। रिजल्ट दिसंबर में जारी होगा जबकि फरवरी में इंटरव्यू आयोजित होंगे। मार्च में फाइनल लिस्ट जारी होगी।


MPPSC RecruitmentMPPSC

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें