Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 1 अगस्त 2022

myGOV Independence Day Quiz: 20 प्रश्नों के सही जवाब देकर जीत सकते हैं 25,000 रुपये



 myGOV Independence Day Quiz: 20 प्रश्नों के सही जवाब देकर जीत सकते हैं 25,000 रुपये

myGOV Independence Day Quiz: स्वतंत्रता दिवस 2022 समारोह के मौके पर, भारत सरकार "भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष- आजादी का अमृत महोत्सव" और "भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान" पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित यह क्विज mygov.in पर 10 अगस्त तक खुला है। आपको बता दें, ये क्विज सभी के लिए खुली है लेकिन पुरस्कार 14 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले उम्मीदवार को दिए जाएंगे।

जानें- जीतने पर कितना मिलेगा कैश प्राइज

इस क्विज में 10 प्राइज दिया जाएगा। इसकी के साथ  प्रत्येक के लिए 5,000 रुपये के सात सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। आइए जानते हैं कैश प्राइज के बारे में।

पहला प्राइज                25,000 रुपये

दूसरा प्राइज              15,000 रुपये

तीसरा प्राइज           10,000 रुपये

सांत्वना पुरस्कार (सात उम्मीदवारों को)          5,000 रुपये (प्रत्येक)

बता दें, शीर्ष 100 विजेताओं को रक्षा मंत्रालय प्रमाणपत्र प्रदान करेगा और उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2022 के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Play the quiz now- Direct Link

जानें- कैसे करना है आवेदन

ये क्विज दो भाषा (हिंदी और इंग्लिश) में आयोजित किया जाएगा। क्विज का समय 5 मिनट है, जिसमें अधिकतम 20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। जिन उम्मीदवारों ने सबसे कम समय में ज्यादा उत्तर दिए होंगे उन्हें विजेता की लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

जानें- क्विज के नियम

- 14 वर्ष या उससे अधिक उम्र के केवल भारतीय नागरिक ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

- विजेता चयन करने का आधार है – कम से कम समय में अधिक से अधिक सही उत्तर देना। 5 मिनट की अवधि में 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

- एक व्यक्ति क्विज में एक ही बार भाग ले सकता है।

- प्रतियोगी को अपना नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, पत्राचार का पता, ई-मेल और मोबाइल नम्बर का विवरण देना होगा।

- क्विज के परिणाम की घोषणा के पश्चात विजेताओं को अपनी पहचान, आयु, पता आदि के मूल प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। जमा न करने की स्थिति में चयन रद्द माना जाएगा।

- एक मोबाइल नंबर और एक ई-मेल का दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता।

- किसी अनुचित/ गलत तरीके में इस्तेमाल की जानकारी मिलने पर प्रतियोगी की उम्मीदवारी को रद्द माना जाएगा। इस संबंध में क्विज के आयोजक को अंतिम अधिकार होगा।   

Independence DayQuiz

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें