Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 1 अक्टूबर 2022

DSSSB Recruitment 2022 : 17 हजार पदों पर स्थायी भर्ती की तैयारी


DSSSB Recruitment 2022 : 17 हजार पदों पर स्थायी भर्ती की तैयारी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में जल्द ही 17,256 पदों पर स्थायी भर्ती हो सकती है। इसके लिए सेवा विभाग ने विभिन्न विभागों से उनके यहां खाली पड़े हुए पदों की जानकारी आगामी तीन माह के भीतर डीएसएसएसबी और यूपीएससी को मुहैया कराने के लिए कहा है।इनमें उन पदों को भी शामिल करने के लिए कहा गया है जो अगले छह माह में खाली होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार में 17,256 ऐसे पद अभी खाली पड़े हुए हैं जिन पर सीधे भर्ती की जा सकती है। उप राज्यपाल के निर्देश पर सेवा विभाग द्वारा इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रयास शुरु किए गए हैं।

विभाग ने आदेश जारी कर सभी विभागों को खाली पड़े हुए ऐसे पदों की जानकारी डीएसएसएसबी और यूपीएससी को उपलब्ध कराने को कहा है। इसके अलावा कहा गया है कि दिल्ली सरकार द्वारा अभी के समय में कई ऐसे पदों पर अस्थायी कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। समय अवधि खत्म होने पर उन्हें सेवा विस्तार दिया जाता है। कई एजेंसियों के माध्यम से भी ऐसे पदों के लिए अस्थायी कर्मचारियों को रखा गया है।इस पर दिल्ली के मुख्य सचिव ने संज्ञान लेते हुए उन सभी पदों की जानकारी मुहैया कराने के लिए कहा है जिन पर ऐसे अस्थायी कर्मचारी तैनात हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें