Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 30 अक्टूबर 2022

UPPBPB Recruitment 2022 : कांस्टेबल मृतक आश्रित भर्ती का परिणाम जारी, ट्विटर पर उठी UP POLICE VACANCY की आवाज



 UPPBPB Recruitment 2022 : कांस्टेबल मृतक आश्रित भर्ती का परिणाम जारी, ट्विटर पर उठी UP POLICE VACANCY की आवाज

UP Police Constable Bharti 2022 Result : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी), लखनऊ ने मृतक आश्रित कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। इसी बीच लाखों लोगों ने शनिवार को ट्विटर पर #UP_POLICE_VACANCY ट्रेंड कराते हुए नई भर्ती निकालने की मांग की। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की मृतक आश्रित कांस्टेबल भर्ती 2022 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी नोटिस के अनुसार, 21 पदों पर अभ्यर्थियेां की नियुक्ति के लिए अधियाचन उपलब्ध कराया गया था। इसी क्रम में कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 26 जून 2021, 9 अक्टूबर 2021, 13 अप्रैल और 28 जुलाई 2022 को आयोजित कराई गई थी। लेकिन कई अवसर देने  के बावजूद कुछ अभ्यर्थियों द्वारा पीईटी में भाग नहीं लिया गया। ऐसे में इन अभ्यर्थियों को असफल करार दिया जा रहा है।



यूपी पुलिस वैकेंसी के लिए लाखों लोगों ने उठाई आवाज:

आपको बता दें कि लंबे समय से यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 26000 कांस्टेबल भर्ती शुरू किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी नई कांस्टेबल भर्ती शुरू नहीं हुई। इसी को देखते हुए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों लोगों ने शनिवार को ट्विटर पर #UP_POLICE_VACANCY  ट्रेंड कराया। काफी देर तक यह हैश टैग सेकंड टॉप पर रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस वैकेंसी की मांग में करीब 1.57 मिनियन यानी 15 लाख से ज्यादा ट्वीट किए गए। 


Up Police VacancyUP Police Constable RecruitmentUp Police Constable

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें